फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Here is the key issue of doctors

यहां डॉक्टरों का टोटा रहेगा अहम मुद्दा

Wed, 14 Nov 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर।
अमर उजाला ब्यूरो, बागेश्वर। Updated Wed, 14 Nov 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Here is the key issue of doctors
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट का भवन। - फोटो : अमर उजाला
विकास खंड का एकमात्र सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों के कई पद खाली हैं। अस्पताल में डॉक्टरों के स्वीकृत 12 पदों में आठ रिक्त चल रहे हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने कहा कि वह नगर पंचायत चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे चेयरमैन और सभासद के प्रत्याशियों से अस्पताल की समस्याओं को लेकर उनके स्तर से अब तक किए गए प्रयासों के बारे सवाल करेंगे।
विज्ञापन


2011 की जनगणना के अनुसार विकास खंड की जनसंख्या 70 हजार से अधिक है। अस्पताल पांच साल तक पीपीपी मोड के अधीन रहा। लोगों के विरोध के चलते शासन द्वारा गत 13 मई को सीएचसी को पीपीपी मोड से हटाकर स्वास्थ्य विभाग के  नियंत्रण में आ गया। लोगों को आशा थी कि अस्पताल की समस्याओं का समाधान होगा लेकिन समस्याएं जस की तस हैं।
विज्ञापन


अस्पताल में डॉक्टरों के 12 स्वीकृत पदों में से केवल चार पर ही डॉक्टर तैनात हैं। बाल रोग, हड्डी, ईएनटी, सर्जन, एनएसथीसिया के पद खाली हैं। तकनीशियन नहीं होने से एक्सरे मशीन धूल फांक रही है। अल्ट्रासाउंड मशीन चलाने के लिए सप्ताह में एक दिन जिला अस्पताल से रेडियोलॉजिस्ट आते हैं। जीएनएम के तीन पदों में से एक पद, एएनएम का एक पद जबकि वार्ड ब्वॉय का एक पद लंबे समय से खाली है। अस्पताल में चौकीदार भी नहीं है। अस्पताल का वाहन भी अब काफी पुराना हो चुका है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष तारा कपकोटी, सचिव हेम कपकोटी, कोषाध्यक्ष नवीन उपाध्याय और जिला उपाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट, ग्राम प्रधान पूरन कपकोटी आदि ने शासन से अस्पताल की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- अस्पताल की समस्याओं को लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अल्ट्रासाउंड के लिए जिला अस्पताल से हर सप्ताह बृहस्पतिवार के दिन रेडियोलॉजिस्ट आते हैं।
- बिजेंद्र रावत, प्रभारी चिकित्साधिकारी, सीएचसी कपकोट।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed