फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Helping Hand in Almora

गरीब और जरूरतमंदों की मदद को आगे आए कई लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Helping Hand in Almora
पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी को चैक सौंपते शिखर होटल के स्वामी राजेश बिष्ट। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। कोराना से बचाव के लिए अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी एकता बिष्ट ने डीएम नितिन सिंह भदौरिया को 51 हजार रुपये के चेक के अलावा मास्क और सैनिटाइजर आदि सौंपे। डीएम ने कहा कि एकता का सहयोग सराहनीय है। आबकारी कार्यालय से आबकारी अधिकारी दुर्गेश्वर कुमार त्रिपाठी, निरीक्षक टीसी पुरोहित ने विभाग के कर्मचारियों की ओर से 15 हजार रुपये, नंदा देवी रामलीला कमेटी द्वारा 12 हजार 500, अभिज्ञान प्रताप सिंह, अनन्या सिंह ने 10 हजार के चेक डीएम को सौंपे।
विज्ञापन

उधर थपलिया निवासी दिनेश चंद्र पांडे ने 5000 रुपये, संजय कुमार अग्रवाल ने 2100, पर्यावरण मित्र फुलवती ने 500 का चेक नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी और ईओ को सौंपा। इधर भैंसियाछाना की ब्लॉक प्रमुख के पति दीपक पांडे ने चतुरभोज, सिरमोली, फुलारी, नागरखान, कुंजबड़गल, सिंख्यलया, चनोली, कुमोली, सुपई में अपने निजी खर्चे से छिड़काव करा रहे हैं। उनके साथ क्षेत्र पंचायत सदस्य कुमोली चनोली दीपक जोशी, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पूरन सिंह सुप्याल, क्षेत्र पंचायत सदस्य गिरधर सिंह, नीरज पांडे, कमल भट्ट, जितेंद्र नेगी, प्रताप पैनवाल, गोविंद पैनवाल, पल्लव पांडे, हेम आर्या आदि सफाई अभियान और सैनिटाइजेशन में सहयोग दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed