फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Helicopter could not get injured

हेलीकॉप्टर नहीं उतर सका सड़क मार्ग से हायर सेंटर भेजे गए घायल

Thu, 06 Sep 2018 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो  अल्मोड़ा। Updated Thu, 06 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Helicopter could not get injured
घायलों को रस्सियों के जरिए निकालते लोग। - फोटो : अमर उजाला
 घायलों को तुरंत उपचार देने के लिए शासन के निर्देश पर धारचूला से एक हेलीकॉप्टर शाम करीब 5.50 बजे भतरौंजखान पहुंचा लेकिन निचले इलाके में हल्का कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर लैंड नहीं कर सका। उसके बाद घायलों को एंबुलेंस के जरिये हल्द्वानी और अन्य स्थानों के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


 
बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने शासन से घायलों को तुरंत हायर सेंटर भेजने के लिए हेलीकॉप्टर भेजने का आग्रह किया। इसके बाद शासन के निर्देश पर धारचूला से शाम करीब 5.50 बजे एक हेलीकॉप्टर भतरौंजखान पहुंच गया। इस बीच गंभीर रूप से घायल चार लोगों को एंबुलेंस के जरिये हेलीपैड ले जाया गया लेकिन हेलीपैड क्षेत्र में रोशनी कम होने के कारण हेलीकॉप्टर को वापस लौटना पड़ा। बाद में घायलों को भी हेलीपैड से वापस अस्पताल लाया गया। बाद में उन्हें एंबुलेंस से हल्द्वानी, रामनगर और रानीखेत भेजा गया। उधर दुर्घटना के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने भी दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताते हुए अधिकारियों से घायलों के इलाज की समुचित समुचित व्यवस्था करने को कहा।   
विज्ञापन



दुर्घटना टाइम लाइन-
प्रात: 12.15 बजे: जीएमओ की बस रामनगर से कर्णप्रयाग के लिए रवाना हुई। 
2.45 बजे: बस भतरौंजखान पहुंची।  
3.00 बजे: बस भतरौंजखान से रवाना हुई।  
3.10 बजे: भतरौंजखान से तीन किमी दूर स्यालढूंगा के पास बस खाई में गिरी। 
3.20 बजे: आसपास के ग्रामीण और पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। 
3.30 बजे: घायलों को निकालने का काम शुरु। 
3.50 बजे: घायलों को भतरौंजखान अस्पताल लाया गया। 
5.05 बजे: मृतकों के शवों को निकालकर सड़क में पहुंचाया गया। 
5.50 बजे: घायलों को हल्द्वानी ले जाने के लिए हेलीकॉप्टर आया लेकिन कोहरे के कारण लैंड नहीं कर सका। 
5.45 बजे: डीएम और एसएसपी मौके पर पहुंचे।    
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed