{"_id":"5e31baf48ebc3e89d76697e9","slug":"heavy-snowfall-occurred-in-the-higher-reaches-of-the-district-including-the-city-almora-news-hld371414694","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर समेत जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में हुई भारी बर्फवारी
विज्ञापन
कसारदेवी में बर्फ गिरने के बाद पैदल मार्ग भी बर्फ से ढक गए।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। पिछले दो दिनों से हो रही बारिश के बाद बुधवार को अल्मोड़ा शहर सहित सभी ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी हुई है। अल्मोड़ा नगर में डेढ़ से दो इंच तक और कसारदेवी सहित ऊंचाई वाले बिनसर, रानीखेत, चौबटिया, शीतलाखेत, धौलछीना, पहाड़पानी, लमगड़ा, जागेश्वर, वृद्ध जागेश्वर, आरतोला समेत तमाम इलाकों में तीन इंच से लेकर आधा फुट तक बर्फबारी हुई है।
उधर बर्फबारी के कारण कई मोटर मार्ग बंद हो गए। पूरे क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है। शाम को शहर कोहरे से ढक गया। दफ्तरों में भी उपस्थिति अन्य दिनों की अपेक्षा कम देखी गई। आपदा प्रबंधन अधिकारी राकेश जोशी ने बताया कि बर्फबारी के कारण चलनीछीना-सुआखान-दोड़म, पनुवानौला-वृद्ध जागेश्वर और रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग बंद हो गए। हालांकि सभी जगहों पर जेसीबी तैनात की गई हैं।
अल्मोड़ा नगर क्षेत्र में पांच साल बाद बुधवार को अच्छी बर्फबारी हुई। मंगलवार रात से तेज बारिश होती रही। इस बीच नगर क्षेत्र में भी दिन में करीब 11.50 बजे से अचानक आकाश से बर्फ के फाहे गिरने लगे। कुछ देर बाद बर्फवारी काफी तेज हो गई। नगर इलाके में डेढ़ से दो इंच की मोटी चादर बिछ गई। हालांकि शाम तक सड़कों में गिरी बर्फ पिघल गई थी।

रानीखेत-रामनगर मोटर मार्ग से बर्फ हटाती जेसीबी।- फोटो : ALMORA

कसारदेवी क्षेत्र से बर्फबारी का शानदार नजारा।- फोटो : ALMORA
विज्ञापन