फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy rains brought out sweaters in June, waterlogging added to the woes.

Almora News: झमाझम बारिश से जून में निकले स्वेटर, जलभराव ने बढ़ाई परेशानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
Heavy rains brought out sweaters in June, waterlogging added to the woes.
अल्मोड़ा। जिले में शनिवार रात से हो रही लगातार बारिश के कारण तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इस बेमौसम ठंड के चलते लोग जून के महीने में भी स्वेटर और जैकेट पहनने को मजबूर हो गए हैं। जहां एक तरफ इस बारिश ने जंगलों की आग बुझाकर वन विभाग को राहत दी है, वहीं दूसरी तरफ सड़कों पर जलभराव के कारण राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार देर रात से नगर समेत रानीखेत, चौखुटिया, द्वाराहाट, सोमेश्वर, भिकियासैंण, जागेश्वर, सल्ट सहित अन्य हिस्सों में शुरू हुई झमाझम बारिश रविवार को भी होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट आ गई है।
विज्ञापन

शनिवार को जहां अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहा वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में दो डिग्री और न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की गिरावट आ गई है। तापमान लुढ़कने से मौसम में एक बार फिर ठंड लौट आई है। ठंड से बचने के लिए लोगों ने स्वेटर, जैकेट आदि गर्म कपड़े निकाल लिए। बारिश होने से जिले में कई स्थानों पर सड़कों में बने गड्ढों में पानी भर गया। इस कारण आवाजाही के दौरान लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



सोमेश्वर और स्याल्दे में बारिश से सड़कें बनी तलैया

सोमेश्वर/ स्याल्दे (अल्मोड़ा)। सोमेश्वर कौसानी मोटर मार्ग पर जाल -धौलाड़ के पास सड़क पर जलभराव हो गया है। सड़क पर पानी भरने से वाहनों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उप जिला अस्पताल सोमेश्वर के सामने सड़क में जलभराव होने से राहगीरों और मरीजों को परेशानी से जूझना पड़ रहा है। अन्य ग्रामीण सड़कों में भी जलभराव होने से आवागमन में यात्रियों को भी दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। इधर स्याल्दे में भी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश में स्याल्दे बाजार में मुख्य सड़क पर जलभराव हो गया है। इससे आवागमन में लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ रही है।


पिछले 24 घंटे में वर्षा की स्थिति मिमी में

अल्मोड़ा - 30.0 मिमी
रानीखेत - 0.8 मिमी
चौखुटिया- 28.0 मिमी
द्वाराहाट- 13.5 मिमी
सोमेश्वर- 10.0 मिमी
भिकियासैंण-1.5 मिमी
जागेश्वर- 26.0 मिमी
सल्ट -1.5 मिमी
मासी -3.5 मिमी
मासी -3.5 मिमी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed