फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heavy rain in Almora, cold increased

Almora News: अल्मोड़ा में झमाझम बारिश से, ठंड बढ़ी

Sat, 25 Mar 2023 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 25 Mar 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Heavy rain in Almora, cold increased
अल्मोड़ा। जिले में फिर से मौसम का मिजाज बदल गया है। जिले के अधिकतर हिस्सों में झमाझम बारिश हुई जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बीते 24 घंटों में जिला मुख्यालय में 13.3 और सल्ट में नौ मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। बारिश के कारण तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन


जिले में दो दिन तक मौसम साफ रहने के बाद बीते शुक्रवार को फिर से मौसम ने करवट बदली। देर रात से जिले के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश हुई जो शनिवार सुबह तक जारी रही। 24 घंटों के भीतर जिला मुख्यालय में 13.3 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। लोगों को घरों से बाहर निकलने के लिए छाता का सहारा लेना पड़ा। वहीं बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई और लोग गर्म कपड़े फिर से पहनते नजर आए।
विज्ञापन

हालांकि दोपहर बाद बादल छंट गए और धूप निकल आई। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक जिला मुख्यालय में शनिवार सुबह न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं बारिश के बाद जिले की प्रमुख नदी कोसी के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। बारिश के कारण प्राकृतिक स्रोत भी रिचार्ज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में बारिश का आंकड़ा

अल्मोड़ा- 13.3 मिमी

रानीखेत- 13 मिमी

द्वाराहाट- 13 मिमी

चौखुटिया- 13 मिमी

सोमेश्वर- 10 मिमी

भिकियासैंण- 9 मिमी

जागेश्वर- 12 मिमी

ताकुला- 12.5 मिमी

शीतलाखेत- 11 मिमी

सल्ट- 9 मिमी

भैंसियाछाना- 12.5 मिमी
जैंती - 10 मिमी

मासी - 8 मिमी
डंगोली में 15.50, गरुड़ में 12 एमएम बारिश
बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शनिवार तड़के काफी तेज बारिश हुई। सुबह करीब नौ बजे तक बारिश का सिलसिला जारी रहा। हिमालय से सटी ऊंची पहाड़ियों पर हल्के हिमपात की भी सूचना है। बारिश, बर्फबारी से ठंड लौट आई है। बारिश को खेती के लिए लाभकारी माना जा रहा है।

जिले में शुक्रवार की देर रात आसमान बादलों से घिर गया था। शनिवार सुबह करीब तीन बजे से हल्की बारिश होने लगी। पांच बजे बाद बारिश की रफ्तार कुछ तेज हुई। करीब आधे घंटे तक जिला मुख्यालय के साथ ही जिले के अन्य हिस्सों में तेज बारिश हुई। आपदा प्रबंधन विभाग ने सूचना दी है कि जिले के डंगोली में 15.50 मिमी, गरुड़ में 12, बागेश्वर में 6, कपकोट में 7.50 और लीती क्षेत्र में 7 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गई। सुबह करीब 10 बजे से बादल छंटने लगे और धूप खिल आई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed