फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Heart care unit will be commissioned in the month in Almora

इस माह में अल्मोड़ा में शुरू हो जाएगी हार्ट केयर यूनिट

Tue, 01 Nov 2016 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Tue, 01 Nov 2016 10:54 PM IST
विज्ञापन

अल्मोड़ा में कुमाऊं की पहली हार्ट केयर यूनिट इस माह के अंत तक शुरु हो जाएगी। 20 से 25 नवंबर के मध्य किसी दिन मुख्यमंत्री हरीश रावत अल्मोड़ा आकर हार्ट केयर यूनिट का लोकार्पण करेंगे। सरकार आगामी चुनावों में इसे अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धि के तौर पर भी जनता के सामने प्रस्तुत करना चाहती है। बेस अस्पताल में इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। पहले चरण में हार्ट केयर यूनिट में ओपीडी चालू होगी और हार्ट रोगियों का इलाज शुरू हो जाएगा। ओपीडी शुरू करने से पहले सभी उपकरणों को दुरुस्त करने और दवाओं आदि की व्यवस्था के लिए दस दिन का समय दिया गया है। 

विज्ञापन


मालूम हो कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल सहित कुमाऊं के किसी भी प्राइवेट और सरकारी अस्पताल में ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसे देखते हुए नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक वरिष्ठ हार्ट सर्जन डा. ओपी यादव ने प्रदेश सरकार के सहयोग से अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में हार्ट केयर यूनिट स्थापित करने के लिए पहल की थी। मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य मंत्री और संबंधित अधिकारियों से कई दौर की वार्ता के बाद बीते आठ अगस्त को नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट और उत्तराखंड सरकार के बीच एमओयू हो गया। इसके मुताबिक पहले चरण में अल्मोड़ा के बेस अस्पताल में नवंबर में हार्ट केयर यूनिट की ओपीडी शुरू होनी है। 
विज्ञापन


दिल्ली से तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे नेशनल हार्ट इंस्टीट्यूट के निदेशक डा.ओपी यादव ने बताया कि दस दिन के भीतर बेस अस्पताल में हार्ट रोग के इलाज से संबंधित उपकरणों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। उन्होंने दवाओं की लिस्ट भी प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंप दी। डा. यादव ने बताया कि 20 से 25 नवंबर के बीच हार्ट केयर यूनिट में ओपीडी चालू कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि पहले एक साल तक हार्ट के रोगियों का यहां प्राथमिक उपचार किया जाएगा और जरूरी मामलों में हार्ट सर्जरी के लिए दिल्ली भेजा जाएगा। सर्जरी के बाद हार्ट रोगियों को चेकअप आदि के लिए दोबारा दिल्ली जाने की जरूरत नहीं होगी। इस बीच मशीनें आदि खरीद लिए जाने पर एक साल बाद हार्ट सर्जरी भी अल्मोड़ा में ही होने लगेगी। सूत्रों के मुताबिक दिसंबर में आचार संहिता लागू होने की संभावनाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री हरीश रावत इस माह के अंत तक हार्ट केयर यूनिट का लोकार्पण करने अल्मोड़ा आएंगे। दरअसल प्रदेश सरकार विधानसभा चुनावों में हार्ट केयर यूनिट को अल्मोड़ा समेत पूरे कुमाऊं में एक बड़ी उपलब्धि के तौर पर प्रस्तुत करना चाहती है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed