{"_id":"746971bcd7910f511e13a521910ab12e","slug":"heart-attack-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्पेन के नागरिक की हार्ट अटैक से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्पेन के नागरिक की हार्ट अटैक से मौत
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Wed, 23 Sep 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
काफी समय से अल्मोड़ा में रहने वाले स्पेन के एक नागरिक की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।
पुलिस ने बताया कि स्पेन निवासी बाउन गोमेज (60) का स्वास्थ्य कुछ खराब था। वह स्वास्थ्य की जांच कराने सुबह एक निजी क्लीनिक में पहुंचा। इस बीच उसे अटैक पड़ा और वहीं मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने कुछ साल पहले अल्मोड़ा के निकट सड़ियापानी निवासी विनीता से शादी कर ली थी। उसका एक बेटा भी है। इसके बाद से वह ज्यादातर अल्मोड़ा में ही रहा करता था। एनटीडी चौकी प्रभारी गणेश मनौला ने बताया कि इस व्यक्ति की मौत की सूचना स्पेनिश दूतावास को दी जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव उसकी पत्नी को सौंपा जाएगा।