फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health services will cost $ 1.25 million

स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होंगे 12.50 करोड़ डालर

Fri, 31 Mar 2017 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 31 Mar 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
Health services will cost $ 1.25 million
जिला अस्पताल में लिफ्ट का उद्घाटन करते विधायक रघुनाथ सिंह। - फोटो : अमर उजाला

 विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 12.50 करोड़ डालर से स्वास्थ्य सेवाएं दुरुस्त की जाएंगी। केंद्रीय वित्त मंत्रालय और विश्व बैंक के मध्य इस संबंध में समझौता हुआ है। जिसमें विश्व बैंक 10 करोड़ डालर और राज्य सरकार 2.50 करोड़ डालर खर्च करेगी।

विज्ञापन


परियोजना के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर की जाएंगी। चौहान जिला अस्पताल में 40 लाख से स्थापित गई लिफ्ट के लोकार्पण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नवनिर्मित लिफ्ट में 15 लोगों को ले जाने की क्षमता है। इससे मरीजों, गर्भवती महिलाओं और उपचार कराने आने वाले बुजुर्गों को सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक से हुए समझौते के तहत राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित बनाया जाएगा। विशेष रूप से पर्वतीय जिलों के लिए विशेष स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, पेयजल प्राथमिकता में शामिल है। सबका साथ सबका विकास की परिकल्पना को साकार करने के लिए दलगत राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्री चौहान ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्रों में डाक्टरों की कमी दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में तैनात डाक्टरों को मरीजों के मधुर व्यवहार बनाना होगा। विषम परिस्थितियों में ही मरीजों को बाहर इलाज के लिए भेजने की संस्तुति करे। लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि  सफाई व्यवस्था के लिए शहर को अमृत योजना से जोड़ा जाएगा। अधूरी सीवर लाइन पूरी करने के प्रयास होंगे।  

जिलाधिकारी सविन बंसल, पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, सीएमओ डा. आरसी पंत, पीएमएस डा. एबी ओली, भाजपा जिलाध्यक्ष ललित लटवाल आदि ने विचार रखे। विहान सांस्कृतिक दल ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। संचालन मनीष तिवारी ने किया। इस अवसर पर पूर्व स्वास्थ्य निदेशक डा. जेसी दर्गापाल, मोतीलाल वर्मा, आनंद सिंह बगडवाल, एसडीएम विवेक राय, पुष्पा सती, कैलाश गुरुरानी, किशन गुरुरानी, डा. आरएस साही, डा. केडी भट्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed