फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health of a hunger in Eda declines

ईड़ा में एक अनशनकारी का स्वास्थ्य में गिरावट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Health of a hunger in Eda declines
जीवन सिंह का माल्यार्पण कर उन्हें आमरण अनशन पर बैठाते आंदोलनकारी। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : RANIKHET
द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। ईड़ा में पानी के लिए आमरण अनशन 23वें दिन भी जारी रहा। आमरण अनशन पर बैठे 62 वर्षीय दिगंबर सिंह का स्वास्थ्य गिरने के कारण प्रशासन की टीम ने उन्हें उठा लिया, जबकि 72 वर्षीय केशर सिंह अनशन पर डटे हुए हैं। इधर, अनशन के समर्थन में कई महिलाओं ने उपवास रखा। कहा कि जब तक मांग पूरी नहीं होती तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन

23 दिन से चल रहे आमरण अनशन में बीते कुछ दिनों से केशर सिंह और दिगंबर सिंह बैठे थे। स्वास्थ्य गिरने के कारण अस्पताल में भर्ती कराए गए दिगंबर की जगह अब जीवन सिंह रावत अनशन पर बैठ गए हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद आंदोलनकारी अनशन तोड़ने को राजी नहीं हैं। उनका कहना है कि जब तक उनकी मांग का स्थायी समाधान नहीं होता तब तक अनशन जारी रहेगा। समर्थन में लीला देवी, हीरा देवी, नीमा देवी, मधुली देवी, पुष्पा देवी, परुली देवी, आनंदी देवी, दुर्गा देवी, मोतिमा, नंदी देवी, विमला देवी, भगवती देवी, दीपा देवी, हेमा देवी, सरस्वती देवी, शांति देवी, उमा देवी ने उपवास रखा। पूर्व विधायक पुष्पेश त्रिपाठी, हेमंत बिष्ट विपिन चंद्र आर्या, कुंदन बिष्ट, मोहन बिष्ट, कमल बिष्ट, धरम सिंह, राजेंद्र सिंह, बचे सिंह, पुष्कर बिष्ट, अजय बिष्ट, पवन बिष्ट, देवेंद्र बिष्ट, गोपाल राम, शेरी राम, केशर सिंह, मोतिमा देवी, राधा देवी, खीमा देवी, तुलसी देवी आदि भी आंदोलनकारियों को समर्थन देने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed