{"_id":"684721db3dd805ede90cff8a","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-129221-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: नवजात की किलकारी को घर पहुंचा रही खुशियों की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: नवजात की किलकारी को घर पहुंचा रही खुशियों की सवारी
Mon, 09 Jun 2025 11:33 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 09 Jun 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों में मातृ-शिशु मृत्यु दर कम किए जाने समेत गर्भवतियों और नवजात शिशुओं के बेहतर स्वास्थ्य के मकसद से स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत संचालित ‘खुशियों की सवारी’ योजना जच्चा-बच्चा के लिए संजीवनी बनकर सामने आई है।
बीते एक वर्ष में इस योजना के तहत करीब 2,231 से अधिक जच्चा-बच्चा को अस्पताल से निशुल्क उनके घर पहुंचाया गया है। इस योजना से पहाड़ी इलाकों के दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवतियों को अल्ट्रासाउंड जांच आदि के लिए अस्पताल पहुंचने की भी बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं।
जिले में स्वास्थ्य सुविधा बेहतर किए जाने के उद्देश्य से मातृ-शिशुओं के लिए खुशियों की सवारी योजना की शुरुआत वर्ष 2011 में की गई थी।
इसके तहत सरकारी अस्पतालों में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा को सुरक्षित घर पहुंचाया जाता है। हालांकि जागरूकता की कमी के चलते कई लोगों को इसकी केवल एक ही सेवा की ही जानकारी है और अन्य सुविधाओं से लोग अंजान हैं।
विज्ञापन
योजना में प्रसूति को कई तरह की जांच और अल्ट्रासाउंड के लिए घर से अस्पताल लाने और वापस छोड़ने की भी सुविधा दी जाती है।
एक वर्ष तक के बीमार शिशुओं को भी अस्पताल लाने और घर छोड़ने की सुविधा निशुल्क दी जा रही है।