{"_id":"679fb87761a4eba28c004abb","slug":"health-news-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-123650-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं
Sun, 02 Feb 2025 11:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sun, 02 Feb 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। गर्भवती महिलाओं को इलाज के लिए विविध सुविधाएं देने के दावे किए जा रहे हैं। मगर हकीकत ये है कि जिला मुख्यालय में स्थित महिला अस्पताल में एक रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत नहीं हो सका है। यहां कई गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड के लिए पहुंचती हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे है। जिला अस्पताल में कार्यरत रेडियोलॉजिस्ट की सप्ताह में बुधवार के दिन महिला अस्पताल में बैठने की व्यवस्था की गई है और हफ्ते में सिर्फ एक दिन गर्भवती महिलाओं का अल्ट्रासाउंड महिला अस्पताल में होता है। इस कारण भीड़ होने से बारी के लिए होड़ लगती है।
अल्मोड़ा के अस्पतालों में शामिल जिला महिला अस्पताल में जिले समेत बागेश्वर, पिथौरागढ़ क्षेत्रों से लोग पहुंचते हैं। महिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद अब तक स्वीकृत तक नहीं हो सका है। जबकि प्रसव से पहले गर्भवतियों महिलाओं को समय-समय पर अल्ट्रासाउंड करना जरूरी होता है लेकिन अस्पताल में अल्ट्रासाउंड के लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद तक स्वीकृत नहीं है।
शासन को महिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। उम्मीद की जा रही है कि शासन की स्वीकृति मिलेगी और गर्भवती महिलाएं को बेहतर सुविधा मिल पाएगी।
विज्ञापन
- डाॅ. आरसी पंत, सीएमओ अल्मोड़ा।