फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health news in district.

Almora News: अल्मोड़ा में 49,280 बच्चे पीयेंगे दो बूंद जिंदगी की

Sat, 02 Mar 2024 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 02 Mar 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Health news in district.
अल्मोड़ा। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत 49,280 बच्चों को पोलियो के खतरे को देखते हुए ड्रॉप पिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है। 67 बूथ में बच्चों को दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

आज बच्चों को ड्रॉप पिलाई जाएगी। इसके लिए पांच वर्ष तक के 49,280 बच्चे चिन्हित हैं। सीएमओ डॉ. आरसी पंत ने बताया कि अभियान के तहत 653 सामान्य, 40 हाई रिस्क, 20 ट्रांजिट, सात मोबाइल बूथ बनाये गए हैं। बताया की अभियान सुबह नौ से शाम चार बजे तक चलेगा। छूटे बच्चों को चार और पांच मार्च को घर-घर जाकर पोलियो ड्रॉप पिलाई जाएगी। आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और संबंधित क्षेत्र की एएनएम की इसके लिए जिम्मेदारी तय की गई है। संवाद
विज्ञापन

बागेश्वर में 19060 बच्चों को पिलाई जाएगी खुराक
बागेश्वर। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत रविवार को पांच वर्ष के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। जिले में 19060 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रभारी सीएमओ डॉ. अनुपमा ह्यांकी ने बताया कि पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के सफल संचालन के लिए जिले में सात नगरीय, 318 ग्रामीण और पांच मोबाइल बूथ बनाए गए हैं। अभियान में 95 पर्यवेक्षक और 1096 वैक्सीनेटर तैनात किए गए हैं। घर-घर भ्रमण कार्यक्रम के लिए 528 टीमें भी बनाई गई हैं। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को बूथों पर पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे उन्हें चार और पांच मार्च को घर-घर जाकर खुराक दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed