{"_id":"651867649481572ab70cc6d8","slug":"health-news-facilitities-are-not-better-in-district-almora-news-c-232-1-shld1003-3534-2023-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: दोनों फिजीशियन अवकाश पर, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: दोनों फिजीशियन अवकाश पर, मरीजों को नहीं मिल रहा इलाज
Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Sat, 30 Sep 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिला अस्पताल में तैनात दोनों फिजिशियन के एक साथ अवकाश पर जाने से स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हो गई हैं। दूर-दराज से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को चिकित्सक नहीं होने से निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा है।
शनिवार को सुबह से जिला अस्पताल में मरीज उमड़े। ओपीडी 350 के पार पहुंच गई। अधिकतर मरीज खासी, सर्दी, जुकाम, वायरल से जूझते हुए अस्पताल पहुंचे चिकित्सक नहीं मिलने से उन्हें मायूस होना पड़ा। शनिवार को जिला अस्पताल में तैनात दोनों फिजीशियन अवकाश पर रहे। दोनों में से एक चिकित्सक न होने से मरीज परेशान हुए। सुबह से मरीज चिकित्सकों के कक्ष के बाहर उनका इंतजार करते हुए इनके ताले खुलने का इंतजार करते रहे। जब दोनों के अवकाश पर जाने की सूचना मिली तो उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ा। पीएमएस डॉ. एचसी गड़कोटी ने बताया कि परीक्षा के चलते दोनों फिजीशियन अवकाश पर हैं। उनके वापस लौटते ही व्यवस्थाएं पटरी पर आएंगी।