{"_id":"650bcb6493dba84376069419","slug":"health-department-forgot-to-appoint-a-doctor-almora-news-c-232-1-shld1002-3154-2023-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: भूलने की बीमारी बुजुर्गों को पर स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर की तैनाती करना भूल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: भूलने की बीमारी बुजुर्गों को पर स्वास्थ्य विभाग डॉक्टर की तैनाती करना भूल गया
Thu, 21 Sep 2023 10:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:19 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा का मेडिकल कॉलेज।। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जहां शुद्ध आबोहवा और शांत वादियों में लोग तनाव दूर करने के लिए पर्वतीय क्षेत्रों में पहुंचते हैं, वहीं अब यहां के लोग भी अल्जाइमर रोग की जकड़ में आ रहे हैं। अल्मोड़ा में यह रोग तेजी से पांव पसार रहा है। खासकर बुजुर्ग इस रोग की चपेट में आ रहे हैं। अब तक 60 वर्ष से अधिक उम्र के 3450 लोग इस रोग से ग्रसित मिले हैं। इन रोगियों के उपचार के लिए जिले में न्यूरोलॉजिस्ट नहीं हैं इसलिए लोग उपचार के लिए मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगाने को मजबूर हैं।
पर्वतीय क्षेत्रों में जीवन स्तर बेहतर होने से लोगों की उम्र तो बढ़ी है, लेकिन लोग भूलने की बीमारी अल्जाइमर की चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के आकड़ों के अनुसार जिले में 60 साल से अधिक उम्र की बुजुर्ग आबादी के सापेक्ष तीन प्रतिशत बुजुर्ग इसकी चपेट में हैं। जिले में 60 साल से अधिक उम्र की करीब 1,15,000 आबादी है। इसके सापेक्ष अब तक 3450 लोग अल्जाइमर से ग्रसित मिले हैं।
इस बीमारी का जिले में उपचार करने के लिए चिकित्सक ही नहीं हैं। जिला अस्पताल छोड़ो, यहां तक की मेडिकल कॉलेज तक में न्यूरोलॉजिस्ट की तैनाती नहीं है। ऐसे में अल्जाइमर से ग्रसित मरीजों के सामने मैदानी क्षेत्रों की दौड़ लगाने के अलावा कोई और विकल्प नहीं है। चिकित्सकों के अनुसार उम्र के साथ चीजों को याद न रख पाने की समस्या, बातचीत करने में कठिनाई और समस्याओं को सुलझाने में होने वाली दिक्कतों को अल्जाइमर रोग का संकेत माना जाता है। आमतौर पर 60 साल से अधिक आयु वाले लोगों में इस समस्या का जोखिम अधिक रहता है। संवाद
विज्ञापन
बीमारी के लक्षण
- घटनाओं, स्थानों और लोगों के बारे में भ्रम होना।
- निर्णय लेने में परेशानी होना।
- लिखने या बोलने में समस्या।
प्रमुख कारण
-चिकित्सकों के मुताबिक यह बीमारी आनुवांशिक है। खराब जीवन शैली, धूम्रपान, मोटापा, मधुमेह, उच्च कोलेस्ट्रॉल और हृदयरोग इसका कारण हो सकते हैं।
कोट
उम्र बढ़ने के साथ यह रोग किसी को भी हो सकता है। आम तौर पर 40 वर्ष की आयु के बाद ही यह बीमारी होती है। ऐसे में परिवार के लोगों को रोगी की मानसिक स्थिति के साथ उसकी शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए। - डॉ. आरसी पंत, सीएमओ, अल्मोड़ा।