फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Health Camp At Manila

सचल चिकित्सा वाहन में लैब तकनीशियन नहीं होने पर ग्रामीण नाराज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Health Camp At Manila
सचल चिकित्सा वाहन में उपचार कराने पहुंचे ग्रामीण। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
मानिला (अल्मोड़ा)। विकासखंड सल्ट के सदर बाजार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत सचल चिकित्सा वाहन पहुंचा और शिविर लगाया गया। डॉक्टरों ने 40 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान भास्करानंद और दिनेश नैलवाल ने सचल चिकित्सा वाहन में लैब टेक्नीशियन के न होने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि लोगों को छोटी से जांच के लिए भी 100-150 किमी दूर रामनगर और काशीपुर जाना पड़ता है। ग्रामीणों ने अगले माह से लैब टेक्नीशियन के न आने पर शिविर का विरोध करने की धमकी दी है। इधर, सचल चिकत्सा वाहन प्रभारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि सचल चिकित्सा वाहन से माह दर माह जिले के छह ब्लॉकों में अलग-अलग स्थानों पर 22 शिविर आयोजित किए जाते हैं। लैब टेक्नीशियन न होने और ग्रामीणों को होने वाली परेशानी से सीएमओ कार्यालय को कई बार सूचित किया जा चुका है, परंतु अभी तक वाहन में टेक्नीशियन उपलब्ध नहीं कराया गया। वहां पर फार्मासिस्ट ललित मोहन गिरी, चंपा उनियाल, हरीश गोस्वामी, सोनू तिवारी, जोगा सिंह, कैलाश कठायत, पुष्कर असवाल आदि थे।
विज्ञापन

फोटो लाइन- सचल चिकित्सा वाहन में उपचार कराने पहुंचे ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed