फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Uttarakhand news: Baba Ramdev Told in women conference in almora

Almora: प्रांतीय महिला सम्मेलन में बोले बाबा रामदेव, एक लाख साधकों के लिए बसाएंगे नगर

Mon, 17 Oct 2022 01:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया (अल्मोड़ा)
संवाद न्यूज एजेंसी, चौखुटिया (अल्मोड़ा) Published by: हल्द्वानी ब्यूरो Updated Mon, 17 Oct 2022 01:18 AM IST
सार

बाखली खेल मैदान में आयोजित पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय महिला सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा कि पहाड़ के जल, जंगल जमीन और जवानी को संवारने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
Uttarakhand news: Baba Ramdev Told in women conference in almora
चौखुटिया में पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय महिला सम्मेलन में जुटी भीड़। संवाद - फोटो : ALMORA

विस्तार

योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा है वह जल्द ही एक लाख साधकों के रहने के लिए नगर बसाने की योजना बना रहे हैं। उनके जीवन का हर क्षण, उनका रोम-रोम और पूरी संपत्ति राष्ट्र की संपत्ति है। वह हर भारतीय के जीवन को वैभवशाली बनाना चाहते हैं।

विज्ञापन


बाखली खेल मैदान में आयोजित पतंजलि योग पीठ के प्रांतीय महिला सम्मेलन में स्वामी रामदेव ने कहा कि पहाड़ के जल, जंगल जमीन और जवानी को संवारने की दिशा में काम शुरू किया जा रहा है। मडुवा और बिच्छूघास से लेकर गोमूत्र तक को खरीदने का बीड़ा उठाया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग रूपी परम धर्म, सेवा धर्म, मानव धर्म और राष्ट्र धर्म की पताका फहराते हुए सनातन धर्म के गौरव को वैश्विक प्रतिष्ठा दिलाने का समय आ गया है। रामदेव ने अनुलोम, विलोम और कपालभाति आदि योग कराकर निरोग रहने के टिप्स दिए। कार्यक्रम को केंद्रीय महिला प्रभारी साध्वी देवप्रिया, भारतीय शिक्षा बोर्ड पतंजलि के चेयरमैन एमपी सिंह, मुख्य केंद्रीय प्रभारी राकेश मित्तल आदि ने भी संबोधित किया। संचालन लीला जोशी और सीमा जौहर ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

‘सांसारिक जिम्मेदारियां पूरी कर लेने वाले पुरुषार्थ में जुटें’

स्वामी रामदेव तीन घंटे तक लोगों को हंसाते रहे। उन्होंने जोर देकर कहा कि जिन महिलाओं ने सांसारिक जिम्मेदारियां पूरी कर लीं हैं वे घर से बाहर निकलें और पुरुषार्थ में जुटें।

उन्होंने कहा कि जिन युवाओं की शादी अब तक नहीं हुई है, भगवान चाहे तो उनकी शादी न होने पाए जिससे वे पतंजलि में आकर पूर्णकालिक सेवक बन जाएं। यह भी कहा कि 55 साल से ऊपर के लोग ब्रह्मचर्य अपनाकर पतंजलि के कार्यक्रम को आगे बढ़ाने में मदद करें। 

महिला समिति ने सौंपा पांच लाख का चेक

पतंजलि महिला शाखा की राज्य प्रभारी सीमा जौहर ने स्वामी रामदेव को महिला समिति की ओर से पांच लाख का चेक भेंट किया। सीमा जौहर ने बताया कि जनवरी से अब तक महिलाओं ने 23 लाख रुपये का दान एकत्रित किया है। प्रदेश की पांच हजार महिलाएं सक्रियता से सेवा दे रहीं हैं।
 

ये भी बोले योग गुरु

- ऋषि मुनियों की परंपरा को अंगीकार करने, स्वदेशी पर जोर देने और वैदिक ज्ञान के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है।
-देवभूमि साधना के लिए विश्व में सर्वश्रेष्ठ है। पहाड़ों में सुख सुविधाओं की कमी हो सकती है मगर जीवन का असल आनंद पहाड़ की वादियों में ही है। 
-वह कई जगह जाते हैं मगर असल आनंद उत्तराखंड में ही आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed