{"_id":"62b20c4791908b62f90a0ae2","slug":"health-almora-news-hld466639365","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले भर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले भर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन
अल्मोड़ा सिमकनी मैदान सामुहिक योग करते लोग। संवाद
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मंगलवार को एसएसजे परिसर के योग विज्ञान विभाग द्वारा सिमकनी मैदान में योग दिवस का आयोजन किया गया। इसमें प्रतिभाग करने के लिए भारी संख्या में लोग जुटे। कुलपति प्रो. एनएस भंडारी, डीएम वंदना, सीडीओ नवनीत पांडे, योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट और अंतरराष्ट्रीय महिला खिलाड़ी एकता बिष्ट ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में योग विभाग की प्रशिक्षक दीपिका पुनेठा, बबीता सुप्याल, लता, आरती कनवाल, अंजलि, पारुल, कोमल, हिमंती और प्रियंका ने स्वेता पुनेठा के नेतृत्व में आयुष मंत्रालय की ओर से जारी सामान्य योग का अभ्यास कराया। योग विभागाध्यक्ष डॉ. नवीन भट्ट ने सभी को योग दिवस का संकल्प दिलाया। कुलसचिव डॉ. डीएस बिष्ट व डीएम वंदना ने अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर एकता बिष्ट को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत सम्मानित किया। कार्यक्रम में 22 राजपूत रेजीमेंट, छावनी परिषद, विवेकानंद इंटर कॉलेज, राबाइंका एनटीडी, आर्मी पब्लिक स्कूल, शारदा पब्लिक स्कूल, होली ऐंजल पब्लिक स्कूल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शिवाजी नगर नृसिंहबाड़ी, पाइन वुड पब्लिक स्कूल, राबाइंका अल्मोड़ा, तक्षशिला पब्लिक स्कूल बाड़ेछिना, न्यू इंसपिरेशन स्कूल, एडम्स गर्ल्स इंटर कॉलेज, स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल, मिनर्वा रेज पब्लिक स्कूल, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल केंद्र आदि विद्यालयों के संस्थाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, शिक्षक और विद्यार्थियों के साथ एनसीसी 24 एवं 77 बटालियन के कैडेट शामिल रहे।
योगनीलियम शोध संस्थान की ओर से पुरातत्व विभाग और आईटीबीपी (कोसी) को सामूहिक योग अभ्यास कराया। संस्था के योग साधक हिमांशु परगाई और कृष्णा बिष्ट ने योग कराया। कार्यक्रम में पुरातत्व विभाग से मनोज सक्सेना (एसए) देहरादून मौजूद रहे।
विज्ञापन
कुमाऊं विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से भी योगासन प्रतियोगिता का आयोजन यूजीसी एचआरडीसी केंद्र में किया गया। प्रतियोगिता में योगनिलयम योगासन स्पोर्ट्स एकेडमी के योग अंडर-14 खिलाड़ियों ने महाविद्यालयों की टीमों के बीच पहले ही प्रयास में समूह और एकल दोनों ही योग प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पुलिस लाइन में भी योग दिवस का आयोजन
अल्मोड़ा। पुलिस विभाग की ओर से पुलिस लाइन में भी योग दिवस का आयोजन किया गया। एसएसपी प्रदीप कुमार राय के निर्देशन और प्रतिसार निरीक्षक जीतेंद्र पाठक के नेतृत्व में आयोजित योग दिवस कार्यक्रम में योग विशेषज्ञ डॉ. सत्यानारायण यादव और अर्चना योगायतन ने पुलिस कर्मचारियों और उनके परिजनों को योग का अभ्यास कराया। एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग हमेशा समाज सेवा के लिए हर परिस्थिति में अपना सारा समय देता है। इसलिए पुलिस का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। इसके लिए सभी को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। योग प्रशिक्षकों को प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया। शिविर में राजीव कुमार पुलिस उपाधीक्षक संचार, तपेश कुमार चंद पुलिस उपाधीक्षक रानीखेत, ओशिन जोशी पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन आदि मौजूद रहे।
मानिला के गीता भवन में मनाया योग दिवस
मानिला (अल्मोड़ा)। तल्ला मानिला के गीता भवन में भी मंगलवार को योग दिवस आयोजित किया गया। एसडीएम सल्ट गौरव पांडेय और एसडीएम भिकियासैंण शिप्रा जोशी पांडेय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीएम गौरव पांडेय ने कहा कि हमें योग को नियमित रूप से करना चाहिए। विधायक प्रतिनिधि देवी दत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित कर योग से सही मायनों में सर्वे भवंतु सुखिन:, सर्वे भवंतु निरामया को चरितार्थ किया है। डॉ. मुकेश गुप्ता ने ध्यान योग का महत्व बताया। योग प्रशिक्षक हिमांशु पंत और सूरज ने योग की विभिन्न मुद्राओं और आसनों का प्रदर्शन किया। वहां डॉ. आशीष अग्रवाल, डॉ. अभिलाषा गुप्ता, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. प्रतीक, राजेश, आनंद प्रकाश, राहुल, तुलसी, महेंद्र उजराडी, त्रिलोक सिराल आदि मौजूद रहे।
जन शिक्षण संस्थान अल्मोड़ा के कार्यालय और उप केंद्र जैती गोलकारड़िया सोमेश्वर में भी योग दिवस मनाया गया। वहां संस्थान के गिरीश धवन, प्रकाश चंद्र नैनवाल, सुरेश सिंह बिरौड़िया, संजय कुमार विजय कुमार, भगवती जोशी, योगिता जोशी आदि मौजूद रहे।
15वीं बटालियन एनडीआरएफ गदरपुर द्वारा आपदा राहत बचाव के लिए अल्मोड़ा भैंसवाड़ा में तैनात की गई टीम ने भी योग दिवस मनाया। कमाडेंट सुदेश कुमार दराल के निर्देशन में टीम कमांडर अरूण कुमार ने सभी को योग के लाभ बताए।
जिला कारागार अल्मोड़ा में भी इस अवसर पर योग शिविर का आयोजन किया गया। जेल अधीक्षक जयंत पांगती के निर्देशन में योग प्रशिक्षक गिरीश अधिकारी ने जेल के कैदियों को प्रोटोकॉल के तहत आसन, प्राणायाम और ध्यान का प्रशिक्षण दिया। पांगती ने बताया कि भविष्य में भी जिला कारगार में योग एवं ध्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जाऐंगे।
गौ सेवा ट्रस्ट द्वारा भी दुगालखोला, क्षेत्र में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें लोगों को योग की विभिन्न क्रियाएं कराई गईं। वहां ट्रस्ट के सचिव दयाकृष्ण कांडपाल, चंद्रमणी भट्ट, घनश्याम गुरूरानी, जानकी कांडपाल, रेखा सुप्याल, मीनाक्षी कांडपाल, कनक चक्रवर्ती आदि मौजूद रहे। एसएसबी क्षेत्रीय मुख्यालय में भी उप महानिदेशक अनुज थपलियाल की अध्यक्षता में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। वहां उप कमाडेंट शैलेश कुमार, सहायक कमाडेंट सागर जोशी सहित अनेक जवान मौजूद रहे।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नंदा देवी मंदिर प्रागंण में योग दिवस मनाया। पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिला सहकारी बैक अध्यक्ष ललित लटवाल ने कहा कि जिले के पूरे 23 मंडलों में योग दिवस मनाया जा रहा है। वहां जिला महामंत्री महेश नयाल, नगर अध्यक्ष कैलाश गुरूरानी, दर्शन रावत, मनोज जोशी, संजय साह, लीला बोरा, बीना नयाल आदि मौजूद रहे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने भी जिला न्यायालय सभागार में योग दिवस मनाया। योग प्रशिक्षक सुमित बोहरा और नितिन वर्मा ने लोगों को योग का अभ्यास कराया। रानीखेत और भिकियासैण न्यायालय में भी योग दिवस मनाया गया।

पुलिस लाइन में योग करते एसएसपी व अन्य लोग- फोटो : ALMORA