फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Harshita in Film

हर्षिता ने फायर इन द माउंटेंस फिल्म में किया शानदार अभिनय

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Harshita in Film
हर्षिता तिवारी - फोटो : ALMORA
फायर इन द अल्मोड़ा। अमेरिका में अगले साल प्रस्तावित सनडेंस फिल्म फेस्टिवल के लिए फायर इन द माउंटेंस फिल्म का चयन हुआ है। इस फिल्म में सेंट्रल स्कूल अल्मोड़ा की कक्षा 12वीं की छात्रा हर्षिता तिवारी ने शानदार अभिनय किया है।
विज्ञापन

नगर के तल्ला खोल्टा सरकार की आली निवासी दीपक कुमार तिवारी ने बताया कि फायर इन द माउंटेंस फिल्म की शूटिंग मुनस्यारी की वादियों में हुई है। इस फिल्म का चयन सनडेंस फिल्म फेस्टिवल 2021 में वर्ल्ड प्रीमियर के लिए हुआ है। यह दस फिल्मों में से भारत से चयनित एक मूवी है। इसके निर्देशक अजीत पाल सिंह हैं। फिल्म 82 मिनट की है। फिल्म में एक माता के संघर्ष को दिखाया गया है। एक महिला का बच्चा दिव्यांग है और वह व्हीलचेयर में पड़ा है। महिला अपने बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए सड़क बनाना चाहती है लेकिन उसका पति जागर में विश्वास करता है। नगर के तल्ला खोल्टा (सरकार की आली) निवासी शैलेंद्र राज तिवारी और ममता तिवारी की पुत्री हर्षिता तिवारी ने इस फिल्म में बेटी का किरदार निभाया है। हर्षिता सेंट्रल स्कूल अल्मोड़ा में 12वीं की छात्रा है। पढ़ाई में अव्वल रहने के साथ ही उसे अभिनय का भी शौक है। हर्षिता ने पहली बार इस फिल्म में अभिनय किया है। उसने कहा कि पढ़ाई पूरी होने के बाद यदि उसे अभिनय करने का मौका मिलेगा तो वह इसमें भी भाग्य आजमाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed