फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Harela will be sown today and tomorrow, Shirodharan will be on 16th

Almora News: आज और कल बोया जाएगा हरेला, 16 को होगा शिरोधारण

Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Sat, 06 Jul 2024 02:18 AM IST
विज्ञापन
Harela will be sown today and tomorrow, Shirodharan will be on 16th
अल्मोड़ा। हरियाली और समृद्धि का प्रतीक प्रसिद्ध हरेला पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। शनिवार को विधि-विधान से हरेला बोया जाएगा, इसके लिए लोगों ने पांच प्रकार के अनाज और टोकरी सहित अन्य सामग्री की खरीदारी की। इससे बाजार में रौनक रही।
विज्ञापन



ज्योतिषाचार्य डॉ. नवीन चंद्र जोशी ने बताया कि पर्वतीय अंचल में हरेला कहीं 10 दिन तो कहीं 11 दिन पूर्व बोया जाता है। ऐसे में आज और कल इसकी बुआई होगी। गेहूं, धान, जौ आदि पांच या सात प्रकार के अनाज को मिलाकर टोकरियों में बोया जाएगा। शुक्रवार को लोगों ने हरेले के लिए बाजार से बीज, टोकरियों की खरीदारी की। 15 जुलाई को विधि-विधान से डिकरों का पूजन के साथ ही हरेले की गुड़ाई की जाएगी और 16 जुलाई को इसे शिरोधार्य किया जाएगा। हरेला पर्व के दिन सुबह सबसे पहले पकवानों के साथ हरेला काटकर ईष्ट देव को अर्पित करने की परंपरा है और इसके बाद पारिवारिक सदस्यों का बड़े-बुजुर्ग हरेला से सिर पूजन करेंगे। संवाद
विज्ञापन


मिट्टी नहीं सूखने से लोग परेशान

अल्मोड़ा। हरेला बोने के लिए सूखी मिट्टी की जरूरत होती है। ऐसा नहीं होने पर अधिक नमी के चलते बीज बर्बाद होने की संभावना बढ़ जाती है। लगातार बारिश के चलते मिट्टी अधिक गीली हो गई है, इससे लोग परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed