{"_id":"578a76f54f1c1b0f2013dde3","slug":"happy-harela","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में धूमधाम से मनाया गया हरेला पर्व
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 16 Jul 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बच्चों के सिरों पर हरेला लगातीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में प्रसिद्ध हरेला पर्व धूमधाम से मनाया गया। बच्चों और अन्य लोगों ने परिवार में बुजुर्गों से हरेला शिरोधारण कर आशीर्वाद लिया। बुजुर्गों ने हरेला शिरोधारण करते समय 'लाग हरियाल, लाग बग्वाल जी रयै जागि रयै, यो दिन बार भेटने रया.... कहकर आशीर्वाद दिया।
हरेले को शिरोधारण करने से पूर्व मंदिरों में चढ़ाया गया। मान्यता है कि हरेला जितना अच्छा उगेगा फसल भी उतनी ही अच्छी होगी। परंपरा के तहत ग्रामीण इलाकों में नव विवाहिताओं ने अपना पहला हरेला त्यौहार मायके में मनाया। हरेले पर्व पर कई स्थानों पर पौधे भी लगाए गए। मान्यता है कि हरेले के दिन लगाए गए पौधे जल्दी उग जाते हैं। इस दिन ग्रामीण इलाकों में काफी संख्या में पौधे भी लगाए गए।
विज्ञापन