फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Happy birth day PM Modi in Almora

मोदी के नेतृत्व में देश प्रगति के पथ पर अग्रसर: चौहान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Happy birth day PM Modi in Almora
मोदी के जन्म दिन पर स्याल्दे में रैली निकालते भाजयुमो कार्यकर्ता। (विज्ञप्ति) - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर उनकी दीर्घायु की कामना की। किसान मोर्चा ने रामलीला मैदान खत्याड़ी में जन्मदिन को किसान जवान सम्मान दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर पूर्व सैनिकों और किसानों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान थे। चौहान और विशिष्ट अतिथि किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट ने पूर्व सैनिक हर सिंह, गोपाल सिंह, भगवंत सिंह, बसंत सिंह, बसंत लटवाल, प्रगतिशील किसान गोविंद सिंह, सुंदर सिंह, नाथू सिंह, गोपाल सिंह, बहादुर सिंह को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष हरीश कनवाल और संचालन महामंत्री मोहन सिंह चौहान, नवीन बिष्ट ने किया। वहां पर जिपं. सदस्य नंदन आर्य, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रकाश बिष्ट, महामंत्री मदन बिष्ट, राजेंद्र कनवाल, गीता जोशी, रेखा आर्या, राहुल बिष्ट, हरीश रावत आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, भाजपा नगर मंडल ने राजकीय संग्रहालय टीकाकरण केंद्र में पौधे लगाए और कर्मियों को मिष्ठान वितरित किया। वहां पर नगर अध्यक्ष कैलाश गुरुरानी, जिला मंत्री विनीत बिष्ट, अजय वर्मा, आनंद कनवाल, मनोज जोशी, धर्मवीर आर्य, देवेंद्र सत्यपाल, लीला बोरा आदि थे।

टीकाकरण के लिए किया जागरू
स्याल्दे। अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र स्याल्दे में पीएम के जन्मदिन पर भाजपाइयों ने लोगों को टीकाकरण के लिए जागरूक किया। वहां पर मंडल महामंत्री कुंदन लाल, मनोज नेगी, सूरज मेहरा, भूपेंद्र नेगी, दीप जोशी, दर्शन जोशी, ऊर्बा दत्त, चंदन मनराल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed