फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hanuman lit gold Lanka in Ramlila in Karnataka opened

कर्नाटक खोला की रामलीला में हनुमान ने सोने की लंका जलाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2020 04:53 PM IST
विज्ञापन
Hanuman lit gold Lanka in Ramlila in Karnataka opened
अल्मोड़ा। श्री भुवनेश्वर महादेव रामलीला कमेटी की ओर से कर्नाटक खोला में वर्चुअल रामलीला जारी है। छठे दिन जटायु उद्धार, शबरी प्रसंग, किष्किंधा प्रसंग, राम-सुग्रीव मैत्री, बाली वध, हनुमान द्वारा माता सीता की खोज हेतु लंका गमन, अक्षय कुमार वध और लंका दहन का मंचन किया गया।
विज्ञापन

शबरी प्रसंग में शबरी का अभिनय कर रहे बाल कलाकार गर्वित तिवारी ने अपने अभिनय से सभी का मन मोह लिया। दिव्या पाटनी ने राम, कुमारी शगुन त्यागी ने लक्ष्मण, किरन कोरंगा ने सीता, अखिलेश थापा ने बाली, अनिल रावत ने हनुमान, संतोष जोशी ने सुग्रीव, दक्ष कर्नाटक ने सूक्ष्म हनुमान, साक्षी जोशी ने तारा और बिट्टू कर्नाटक ने रावण का अभिनय किया।
विज्ञापन

अमर सिंह बोरा ने अक्षय कुमार की शानदार भूमिका निभाई। इससे पहले छठे दिन भानु प्रकाश जोशी ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस मौके पर डॉ. करन कर्नाटक, योगेंद्र नेगी, कमल जोशी, कौशल किशोर पांडे, हंसा दत्त कर्नाटक, हेमंत जोशी, डॉ. विद्या कर्नाटक, दीपक मेहता, पालिका सभासद राजेंद्र तिवारी, निर्मल कांडपाल, देवेंद्र जनौटी, योगेश उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed