फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   handicraft

हस्तशिल्प को पुनर्जीवित किए बिना समृद्धि मुश्किल

Fri, 23 Oct 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा। Updated Fri, 23 Oct 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि खेती और हस्तशिल्प को पुनर्जीवित किए बगैर पर्वतीय क्षेत्र में आर्थिक समृद्धि नहीं आ सकती है। पहाड़ की कृषि महिलाओं पर छोड़ने के बजाए पुरुष केंद्रित बनानी होगी। श्री रावत लोअर मालरोड में 16.49 करोड़ का लागत से बनने वाले रोडवेज बस अड्डे के शिलान्यास समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि रोडवेज का नया बस अड्डा क्षेत्र के विकास को आगे बढ़ाने में मददगार होगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने विधानसभा क्षेत्र अल्मोड़ा के अंतर्गत 46.25 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि, हस्तशिल्प, जड़ी-बूटी, पशुपालन आदि ही पर्वतीय क्षेत्र की आर्थिकी के मुख्य आधार हैं। इसके अलावा बेहतर शिक्षा भी जरूरी है। काफी बजट खर्च होने के बाद भी शिक्षा में अच्छे नतीजे नहीं मिल रहे हैं। बेहतर नतीजों के लिए शिक्षा को जनांदोलन बनाना होगा। उन्होंने कहा कि राज्य में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने को परिवहन निगम के बस बेड़े में आधुनिक बसें होनी जरूरी हैं।
विज्ञापन

पर्वतीय क्षेत्र में आधुनिक सुविधा युक्त वॉल्बो बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने परिवहन विभाग के निदेशक सुंदर गोयल को अल्मोड़ा डिपो को नई बसें उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संसदीय सचिव मनोज तिवारी ने विधानसभा क्षेत्र में मेडिकल कालेज, कोसी बैराज, जलाशय, फूड क्राफ्ट इंस्टीट्यूट समेत कई अन्य विकास कार्यों के लिए सीएम का आभार जताया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष गोविंद सिंह कुंजवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष पार्वती महरा, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, कर सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बाराकोटी, सिकंदर पवार, डीसीबी अध्यक्ष प्रशांत भैसोड़ा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, प्रीति बिष्ट, प्रशांत भैसोड़ा, तारा चंद्र जोशी, मनोज सनवाल, भूपेंद्र भोज, अशोक पांडे, अमर बिष्ट, अमरनाथ, नरेंद्र बगडवाल, केवल सती, त्रिलोचन जोशी, लवींद्र चिलवाल, जमन सिंह बिष्ट, परितोष जोशी, मुकेश नेगी, हिमांशु मेहता, दीपक मेहता, परवेज सिद्दीकी, अख्तर हुसैन आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed