{"_id":"33a30b2e791af4e38aaeb8d75be3b92c","slug":"handcart-purchased-hand-made-millions-showpiece-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों रुपये से खरीदे हाथ ठेले बने शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों रुपये से खरीदे हाथ ठेले बने शोपीस
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Thu, 25 Feb 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका परिषद अल्मोड़ा प्रशासन नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के दावे करते आ रहा है, लेकिन कूड़ा उठाने के लिए खरीदे गए हाथ ठेले पालिका कार्यालय प्रांगण में लंबे समय से शो पीस बने हुए हैं।
विज्ञापन
पालिका परिषद की लापरवाही के कारण लंबे समय बाद भी लाखों रुपये में खरीदे गए इन हाथ ठेलों का उपयोग कूड़ा उठाने के लिए नहीं हो पा रहा है। जिससे धन खर्च करने के बावजूद सफाई कर्मियों को सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
एक तरफ नगर पालिका परिषद बजट के लिए रोना रोती है। दूसरी तरफ शासन से मिले धन का सही उपयोग नहीं किया जा रहा है। पालिका परिषद ने कूड़ा उठाने को स्वच्छक कर्मियों के लिए हाथ से चलाने वाले ठेले खरीदे हैं। पालिका ने काफी समय पूर्व आठ हजार रुपये प्रति ठेले की दर से 25 ठेले क्रय किए हैं।
विज्ञापन
ताकि पालिका कर्मी इन हाथ ठेलों से मोहल्लों से कूड़ा उठाकर निर्धारित स्थल पर पहुंचा सकें लेकिन यह ठेले पालिका कार्यालय के प्रांगण की शोभा बढ़ा रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह ठेले लंबे समय से पालिका कार्यालय प्रांगण में शो पीस बने हुए हैं जो कि पालिकाध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी की उदासीनता को दर्शाता है।
हाथ ठेलों का उपयोग पालिका प्रशासन लंबे समय बाद भी नहीं कर पा रहा है। लोगों का कहना है कि पालिका के जिम्मेदार लोगों को हाथ ठेले कूड़ा उठाने के लिए स्वच्छक कर्मियों को देने चाहिए।
ताकि उन्हें कूड़ा उठाने में सुविधा हो सके, लेकिन लंबे समय बाद भी इस पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस बारे में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी का पक्ष लेने का प्रयास किया गया लेकिन उनका मोबाइल स्विच ऑफ मिलता रहा।