फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Haldwani, Tehri, Pauri than wins

हल्द्वानी, टिहरी, पौड़ी ने जीते मुकाबले

Tue, 20 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा।
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा। Updated Tue, 20 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Haldwani, Tehri, Pauri than wins
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में स्थानीय स्टेडियम में राज्य स्तरीय ओपन बालिका फुटबाल प्रतियोगिता शुरू हो गई है। मंगलवार को हल्द्वानी, टिहरी, पौड़ी की टीमों ने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच देहरादून और हल्द्वानी के बीच खेला गया। जिसमें हल्द्वानी 3-1 से विजेता रही। हल्द्वानी की ओर से दया, मेघा, रश्मि ने 1-1 गोल किए। देहरादून की ओर से ज्योति ने एक गोल किया। दूसरा मैच हरिद्वार और नई टिहरी के बीच हुआ। टिहरी ने 5-0 से मैच जीत लिया। टिहरी की ओर से अंकिता ने दो, सपना, प्रियंका, सोनम ने एक-एक गोल किया। तीसरा मैच पिथौरागढ़ और पौड़ी के बीच खेला गया। पौड़ी की टीम 3-0 से विजयी रही। इससे पहले मुख्य अतिथि जिला अधिकारी विनोद कुमार सुमन ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेलों में राज्य का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन


विशिष्ट अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र थे। इस मौके पर जिला क्रीड़ाधिकारी राशिका सिद्दीकी, खेल विभाग के प्रशासनिक अधिकारी दुर्गा प्रसाद आर्या, गोपाल खोलिया, डीके सेन, गिरीश मल्होत्रा, परवेज सिद्दीकी, प्रधान हरीश कनवाल, राजेंद्र सिंह कनवाल, गोकुल शाही, हरीश गोस्वामी, अख्तर हुसैन, निर्मला नैनवाल, हीरा कनवाल, पंकज टम्टा, दीपक वर्मा, अजय वर्मा, विनीत बिष्ट, छात्रसंघ अध्यक्ष अशोक कनवाल, किशन कनवाल, यशवंत कुमार, योगेश कुमार, बलवत दानू, प्रेम रावत, कृष्ण टम्टा मौजूद थे। निर्णायक मनोज कनवाल, नूतन बिष्ट, कविता नेगी, तनवीर अहमद, सुनील कुमार, गोपाल सिंह आदि मौजूद थे। संचालन फुटबाल प्रशिक्षक मनोज कनवाल ने किया। प्रतियोगिता में राज्य की सात टीमें भाग ले रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed