फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hail vegetable growers face the withers

ओलावृष्टि ने सब्जी उत्पादकों के चेहरे मुरझाए 

Mon, 14 Mar 2016 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा Updated Mon, 14 Mar 2016 09:23 PM IST
विज्ञापन
Hail vegetable growers face the withers
रानीखेत में ओलावृष्टि - फोटो : अमर उजाला

 तेज बारिश ने जहां किसानों के चेहरों पर मुस्कान ला दी थी, वहीं सोमवार दोपहर को हुई ओलावृष्टि से किसानों के चेहरे एक बार फिर मुरझा गए हैं। ग्वाड़ स्टेट सहित आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। गगास घाटी में छोटे ओले पड़े वहां सब्जियों को अधिक नुकसान नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

सोमवार को करीब आधा घंटे तक लगातार ओलावृष्टि हुई, जिसके चलते कड़ाके की ठंड फिर से लौट आई है।
लोगों ने गर्म कपड़े फिर से निकाल लिए हैं। ग्वाड़ स्टेट में शिमला मिर्च, बैगन, हरी सब्जियां, आलू, प्याज लगाया गया था, लेकिन ओलावृष्टि के चलते अधिकतर सब्जियों की पौध बेकार हो गई है।
विज्ञापन

हालांकि सात माह बाद हो रही बारिश को किसानों के लिए खास हितकारी नहीं माना जा रहा है, क्योंकि गेहूं, जौ की फसल तो पहले ही पूरी तरह से चौपट हो चुकी है। काश्तकारों का कहना है कि ऐसी बारिश अगर दो माह पहले होती तो फायदेमंद रहती। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed