{"_id":"87556b06977c00a614de3c201c112aa5","slug":"hail-damage-to-agriculture-in-dunagiri-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओलावृष्टि से दूनागिरि क्षेत्र में खेती को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओलावृष्टि से दूनागिरि क्षेत्र में खेती को नुकसान
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, द्वाराहाट (अल्मोड़ा)।
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की देर शाम दूनागिरि
विज्ञापन
क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि के कारण काश्तकारों को भारी नुकसान हुआ है। लगभग
आधा घंटे तक हुई ओलावृष्टि के कारण आडू, खुबानी, प्लम के फूल झड़ गए। मटर
की खेती, धनियां, लहसुन, गेहूं की फसल भी बरबाद हो गई है। दूनागिरि के
अंतर्गत चारों ग्राम रतखाल, नायल, टोड़रा, खोलियाबांज में खेती बाड़ी बुरी
तरह से प्रभावित हुई है। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह बिष्ट, पूर्व बीडीसी
नंद राम, जीवन सिंह, श्याम सिंह, सुरेश शर्मा, दुधोली प्रधान जोगा राम,
विशन सिंह आदि ने सरकार से प्रभावित काश्तकारों को मुआवजा देने की मांग
उठाई है।