फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Hadataal of Kmou in Almora

केमू की हड़ताल से यात्री हलकान, वाहन की तलाश में भटकते रहे

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 09 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hadataal of Kmou in Almora
अल्मोड़ा। हड़ताल के चलते जिले में केमू की 44 बसों के पहिए रविवार को भी थमे रहे। केमू बसों का संचालन न होने से यात्रियों को परेशानी हुई। हड़ताल के चलते केमू को आठ दिनों में 40 लाख रुपये का घाटा हो गया है। हड़ताल से केमू मालिक, चालक, परिचालकों के सामने रोजी-रोटी का संकट हो गया है।
विज्ञापन

रविवार को पहाड़ के 125 रूटों पर केमू की 350 बसों के पहिए जाम रहे। जिले में करीब 44 बसों का संचालन ठप रहा। माल रोड स्थित केमू स्टेशन में सन्नाटा पसरा था। बसें न चलने से जिला मुख्यालय से पहाड़ के विभिन्न स्थानों को जाने वाले यात्रियों को परेशानियों से जूझना पड़ा। कई यात्री टैक्सी, जीपों में महंगा किराया देकर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि जीप और टैक्सी चालक दोगुना किराया वसूल रहे हैं। प्रशासन को इस पर अंकुश लगाना चाहिए। हड़ताल के चलते केमू की माली हालत लगातार खराब होते जा रही है। यात्री गंतव्य को जाने के लिए वाहनों की तलाश में भटकते रहे। रोजाना पांच लाख रुपये की आय के आधार पर आठ दिनों में ही केमू को 40 लाख रुपये का घाटा हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोडवेज की 12 सेवाएं रहीं स्थगित
अल्मोड़ा। रोडवेज डिपो में चालकों के 40 और परिचालकों के 36 पद खाली हैं। चालकों की कमी के चलते रविवार को रोडवेज की 12 बसों का संचालन स्थगित रहा। रविवार को रोडवेज की टनकपुर, हरिद्वार, दिल्ली, मासी, लमगड़ा-दिल्ली, बेतालघाट-दिल्ली, लखनऊ, अटपेसिया-दिल्ली, चंडीगढ़, धरमघर-दिल्ली, सायंकालीन दिल्ली सेवा, देहरादून आदि सेवाओं का संचालन रद्द रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed