फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Had to go to the wedding, so the school was closed

Almora: शादी में जाना था इसलिए स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक, बच्चे करते रह गए इंतजार, ऐसे हुआ मामले का खुलासा

Fri, 12 May 2023 04:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मौलेखाल (अल्मोड़ा)।
संवाद न्यूज एजेंसी, मौलेखाल (अल्मोड़ा)। Updated Fri, 12 May 2023 04:35 PM IST
सार

अल्मोड़ा के सल्ट विकासखंड के प्राथमिक स्कूल भैरंगखाल में तैनात दो शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे जबकि विद्यार्थी उनका इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद जब शिक्षक नहीं आए तो विद्यार्थियों ने घर पहुंचकर लापरवाही की यह कहानी अभिभावकों को बताई। तब उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।

विज्ञापन
Had to go to the wedding, so the school was closed
स्कूल (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सल्ट विकासखंड के प्राथमिक स्कूल भैरंगखाल को शादी में जाने के लिए वहां तैनात शिक्षकों ने बगैर अवकाश के बंद कर दिया। शिक्षा विभाग को मिले स्पष्टीकरण में इस बात का खुलासा हुआ है। मामले में कार्रवाई के लिए विकासखंड स्तरीय अधिकारियों ने उच्चाधिकारियों को पत्र भेजा है।

विज्ञापन


सल्ट के दूरस्थ प्राथमिक स्कूल भैरंगखाल को बगैर कारण के बंद करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को यहां तैनात दो शिक्षक स्कूल नहीं पहुंचे जबकि विद्यार्थी उनका इंतजार करते रहे। घंटों इंतजार के बाद जब शिक्षक नहीं आए तो विद्यार्थियों ने घर पहुंचकर लापरवाही की यह कहानी अभिभावकों को बताई। तब उन्होंने मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से की।
विज्ञापन


वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण देने के आदेश
जांच में बगैर कारण के स्कूल बंद करने का मामला सही पाए जाने पर दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण देने के आदेश जारी हुए। बृहस्पतिवार को दोनों शिक्षकों का स्पष्टीकरण अधिकारियों को मिला तो चौकाने वाले तथ्य सामने आए। खंड शिक्षा अधिकारी हरेंद्र साह ने बताया कि शिक्षकों ने शादी में शामिल होने के लिए स्कूल बंद करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Guldar Terror:  किसी रेस्क्यू सेंटर में जगह नहीं, पकड़ने के बाद अब विभाग के सामने गुलदार को रखने का संकट

बताया कि शनिवार को नजदीकी गांव में शादी थी तो शिक्षकों को इसमें शामिल होना था। वहीं अधिकांश विद्यार्थियों ने भी स्कूल न आने की बात कही थी। इसे देखते हुए शिक्षकों ने स्कूल नहीं खोला। बीईओ ने बताया कि दोनों शिक्षकों का वेतन रोकने के आदेश पहले ही जारी हो चुके हैं। उनके स्पष्टीकरण को जिला स्तरीय अधिकारियों को भेजा गया है। अब आगे की कार्यवाही वहीं से होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed