फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Guniyadoli's daughter will teach self-defense tricks to girls

गनियाद्योली की बेटी बालिकाओं को सिखाएगी आत्मरक्षा के गुर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
Guniyadoli's daughter will teach self-defense tricks to girls
पायल बिष्ट को कराटे कोच का सर्टिफिकेट सौंपते नेशनल कराटे एकेडमी के राष्ट्रीय उपसचिव सतीश जोशी। ? - फोटो : RANIKHET
रानीखेत (अल्मोड़ा)। नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया ने राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी पायल बिष्ट को प्रदेश में बालिकाओं को आत्मरक्षा में निपुण बनाने के उद्देश्य से प्रदेश ऑफिशियल कोच नियुक्त किया है। वह अब रामनगर में मुख्य कराटे प्रशिक्षक बन गई हैं। बता दें कि एनसीसी में सी प्रमाण पत्र धारक पायल पिछले एक दशक से कराटे खेल से जुड़ी हैं और पूर्व में राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश का नाम रोशन कर चुकी हैं।
विज्ञापन

नेशनल कराटे एकेडमी इंडिया के राष्ट्रीय महासचिव, एशियन कराटे कोच सतीश जोशी ने बताया कि पायल को नेशनल कराटे एकेडमी ने प्रदेश ऑफिशियल कोच नियुक्त किया है। वह रामनगर में कराटे की मुख्य कोच बन गई हैं। पायल ने विशेष तौर पर बालिकाओं से अपील की है कि इस प्रशिक्षण का लाभ उठाकर आत्मरक्षा की तकनीकों को सीख आत्मनिर्भर बनें। पायल यहां गनियाद्योली निवासी मनोज पाल सिंह बिष्ट की पुत्री हैं। वह रानीखेत राजकीय अस्पताल में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा भी हैं। 2016 में 26वीं राष्ट्रीय कराटे में स्वर्ण पदक के साथ-साथ नेपाल में आयोजित प्रतियोगिता में भी पदक जीत चुकी हैं। पायल की उपलब्धि पर विधायक करन माहरा, ब्लॉक प्रमुख हीरा रावत, जिला क्रीड़ा अधिकारी सीएल वर्मा, जिला ओलंपिक संघ के सचिव गोपाल खोलिया, एशियन पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी आदि ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed