{"_id":"58cd2b594f1c1b992132bc19","slug":"gumututra-understanding-youths-sprayed-on-one-another","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमूत्र समझ युवकों ने एक-दूसरे पर उड़ेल डाला तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमूत्र समझ युवकों ने एक-दूसरे पर उड़ेल डाला तेजाब
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा।
Updated Sat, 18 Mar 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तहसील के सुदूरवर्ती ऐना गांव में होली के दिन कुछ युवकों ने अनजाने में तेजाब की होली खेल दी। जिसके चलते तीन युवक बुरी तरह से जख्मी हो गए। दरअसल, एसिड की जरकिन को युवक गौमूत्र समझ बैठे और इसे एक-दूसरे के ऊपर उंड़ेल दिया। बताया गया है कि सल्फ्यूरिक हाइड्रोक्लोरिक नामक यह केमिकल लीसा निकालने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। मामले में किसी के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बीती 13 मार्च को होली थी। लोग होली की मस्ती में चूर थे। ऐना गांव में भी युवक एक-दूसरे पर अबीर गुलाल और रंग डालने में मस्त थे। इसी बीच युवकों के हाथ एक कमरे से लीसा निकालने के लिए प्रयोग में लाया जाना वाला एसिड भरा जरकिन मिल गया, अनजाने में युवक इसे गोमूत्र का बर्तन समझ बैठे और एक दूसरे के ऊपर उड़ेल दिया। बताया गया है कि तेजाब ने तत्काल असर नहीं किया। दो घंटे के बाद जब युवकों के मुंह में पपड़ी सी जमने लगी तो इसे देखते हुए वहां हड़कंप मच गया। लोगों की होली की मस्ती काफूर होने लगी।
विज्ञापन
आनन-फानन में युवाओं को रानीखेत के एक निजी क्लीनिक में उपचार के लिए लाया गया, उपचार कराने के बाद युवक घर लौट गए। बताया गया है कि तीन युवकों में से एक युवक का मुंह जला हुआ है, जबकि दूसरे के मुंह, गर्दन और पीठ जख्मी है। तीसरे युवक के मुंह में तेजाब के छीटे पड़े हुए हैं। सूत्रों ने बताया कि गंभीर रूप से घायल एक युवक को उपचार के लिए हल्द्वानी ले जाया जा रहा है। क्षेत्रीय उपराजस्व निरीक्षक ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि गांव में रंजिशन यह घटना नहीं हुई है। अनजाने में वह लोग केमिकल का प्रयोग कर बैठे हैं।
विज्ञापन
कोट---
ऐना गांव में होली के दिन कुछ युवक अनजाने में एक दूसरे पर लीसा निकालने में प्रयुक्त होने वाला तेजाब उंड़ेल बैठे। सूचना के बाद मैं स्वयं मौके पर गया था, तीनों युवक एक ही परिवार से संबंधित हैं। उन्होंने मामले में एफआईआर दर्ज कराने को कहा, लेकिन प्रभावितों ने एफआईआर लिखाने से मना कर दिया।
शिवनाथ गोस्वामी, उपराजस्व निरीक्षक, कुंवाली क्षेत्र।