{"_id":"68a2243566154f650b0e5e44","slug":"guest-teachers-applied-justice-chitai-goljyu-devta-darbar-almora-news-c-232-1-shld1002-132392-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अतिथि शिक्षकों ने न्याय के लिए चितई गोल्ज्यू देवता दरबार में लगाई अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अतिथि शिक्षकों ने न्याय के लिए चितई गोल्ज्यू देवता दरबार में लगाई अर्जी
Mon, 18 Aug 2025 12:19 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 18 Aug 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। जनवरी और जून माह का मानदेय नहीं मिलने से नाराज अतिथि शिक्षक रविवार को चितई गोल्ज्यू देवता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने न्याय प्रिय देवता गोल्ज्यू के सम्मुख अर्जी लगाकर समस्या का समाधान करने, विभाग के अधिकारियों को सद्बुद्धि देने की गुहार लगाई।
अतिथि शिक्षकों ने कहा कि वह दस सालों से दुर्गम से अतिदुर्गम विद्यालयों में शिक्षण कार्य करते आ रहे हैं। इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। बीते एक दो साल से अतिथि शिक्षकों को जनवरी और जून का मानदेय मिलना बंद हो गया है। इस कारण उन्हें आर्थिक संकट से जूझना पड़ रहा है।
सरकार के लचर रवैये के कारण अतिथि शिक्षकों का भविष्य अंधकारमय हो गया है। उन्होंने कहा कि हे गोल्ज्यू आप न्याय के लिए प्रसिद्ध है। अतिथि शिक्षक भी आपके दरबार में न्याय मांगने पहुंचे हैं। वहां माध्यमिक अतिथि शिक्षक एसोसिएशन के कुमाऊं मंडल अध्यक्ष संतोष टम्टा, डौलू धौनी, नवल किशोर, कमला वाणी आदि अतिथि शिक्षक मौजूद रहे।