{"_id":"655b9f1050f21453970c32f6","slug":"gudkande-someshwar-evergreen-xi-won-their-matches-almora-news-c-232-1-shld1003-5158-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: गुडकंडे, सोमेश्वर, सदाबहार इलेवन ने जीते अपने मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: गुडकंडे, सोमेश्वर, सदाबहार इलेवन ने जीते अपने मैच
Mon, 20 Nov 2023 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Mon, 20 Nov 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा। हवालबाग खेल मैदान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में गुडकंडे-सी, स्वराज सोमेश्वर, सदाबहार इलेवन की टीम ने अपने मैच जीतकर अगले चक्र में प्रवेश किया।
सोमवार को प्रतियोगिता का पहला मैच गुडकंडे-सी और कनालबुंगा के बीच खेला गया। गुडकंडे ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 121 रन बनाए। जवाब में कनालबुंगा 106 रन बना सकी और गुडकंडे ने 15 से मैच जीत लिया। दूसरा मैच स्वराज सोमेश्वर और डोली डाना के बीच खेला गया। स्वराज सोमेश्वर ने पहले बल्लेबाजी कर 152 रन बनाए। जवाब में डोली डाना 129 रन बना सकी और स्वराज सोमेश्वर ने 23 से मैच जीत लिया। तीसरा मैच सदाबहार इलेवन और इटोला के बीच खेला गया। सदाबहार इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 128 रन बनाए। इटोला 104 रन बना सकी और सदाबहार इलेवन ने 24 से मैच जीत लिया। मयंक मेहरा ने मैच का आंखों देखा हाल सुनाया। वहां मनीष मेहरा, मनीष कनवाल, मयंक मेहरा, सुरेश मेहरा, सुनील मेहरा आदि मौजूद रहे। संवाद