फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   GST Savings Festival: Union Road Transport Minister interacts with traders in Almora

जीएसटी बचत उत्सव : अल्मोड़ा में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने किया व्यापारियों से संवाद

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Sep 2025 07:42 PM IST
विज्ञापन
GST Savings Festival: Union Road Transport Minister interacts with traders in Almora
अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने जीएसटी बचत उत्सव के तहत अल्मोड़ा बाजार में व्यापारियों से संवाद किया। उन्होंने सरकार की ओर से जीएसटी दरों में की गई कमी को लेकर व्यापारियों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इसका लाभ आम लोगों को मिलेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को संवाद कार्यक्रम के दौरान व्यापारियों ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस दौरान गर्व से कहो यह स्वदेशी है बोर्ड बांटे गए। टम्टा ने कहा कि जीएसटी दरों में कमी से आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं सस्ती होंगी और महंगाई का बोझ घटेगा और उपभोक्ताओं की क्रय शक्ति बढ़ेगी। इससे व्यापारियों के कारोबार को भी गति मिलेगी, क्योंकि सस्ती दरों के कारण ग्राहकों की मांग और खरीदारी बढ़ेगी। उन्होंने व्यापारियों से स्वदेशी वस्तुओं को प्राथमिकता देने को कहा।
विज्ञापन

टम्टा ने कहा कि स्वदेशी उत्पादों से स्थानीय कारीगरों और उद्योगों को मजबूती मिलेगी। इससे हमारी अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और नई पीढ़ी के लिए स्थायी रोजगार के अवसर पैदा होंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में छोटे व्यापारियों के सशक्तिकरण और आर्थिक सुरक्षा के लिए सरकार लगातार सार्थक पहल कर रही है। इस मौके पर दर्जा राज्यमंत्री गंगा बिष्ट, मेयर अजय वर्मा, व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय वर्मा, पूर्व दर्जाधारी गोविंद पिलख्वाल, नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट , व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय वर्मा , दुग्ध संघ अध्यक्ष गिरीश खोलिया, एस कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद बिष्ट, मनोज सनवाल सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed