रानीखेत का ग्रीष्मोत्सव स्थगित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत (अल्मोड़ा)। पांच जून से प्रस्तावित ग्रीष्मोत्सव फिर से स्थगित हो गया है। हाल ही में हुए एमएमएस प्रकरण के बाद उपजे बवाल को इसका कारण बताया जा रहा है। जबकि यह मेला क्षेत्र की सामाजिक, सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि अब इस मेले के स्थान पर स्थानीय स्तर पर तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम 7 जून से 10 जून तक होंगे। फिलहाल मेला स्थगित होने के पीछे जो भी तर्क दिए जा रहे हों, सच तो यह है कि रानीखेत की पहचान से जुड़े मेलों के आयोजन को लेकर न तो शासन-प्रशासन चिंतित है और न ही नेता।
उधर रानीखेत महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई थी, मेले के लिए बाहर से आने वाली टीमों का भी चयन कर लिया गया था। मेला नहीं होने की सूचना मिलते ही कई टीमों से जुड़े कलाकारों में मायूसी छा गई। कलाकारों का कहना था कि उन लोगों ने पूरी तैयारियां कर ली थी, लेकिन अचानक इस तरह से मेला स्थगित कर देना ठीक नहीं है। संयुक्त मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया कि मेला स्थगित हो गया है। लॉ एंड ऑर्डर की दिक्कत थी। इंटेलीजेंस की सूचना भी यही थी कि लॉ एंड ऑर्डर बिगड़ सकता है, इसीलिए मेला स्थगित करना पड़ रहा है।