फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Green tree cut.

चमकना गांव में फलदार समेत अन्य प्रजाति के 150 पेड़ काटने का आरोप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
Green tree cut.
सल्ट तहसील के चमकना गांव निवासी डॉक्टर चंदन सिंह अधिकारी ने डीएम को ज्ञापन देकर शिकायत की है कि गांव में फलदार समेत अन्य प्रजाति के करीब डेढ़ सौ हरे पेड़ काट दिए गए हैं। उन्होंने डीएम से पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। इधर जिला प्रशासन ने मामले में जांच के आदेश तहसील प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन

डॉ. अधिकारी ने ज्ञापन में कहा कि वह चमकना गांव के मूल निवासी हैं। वर्तमान में परिवार समेत नवी मुंबई में रहते हैं। गांव में उनकी भूमि पर उनके पिता ने करीब चार-पांच दशक पूर्व आम समेत अन्य फलदार पेड़ लगाए थे। उनकी बिना अनुमति के आम के दस पेड़ काट दिए गए हैं। इसके अलावा गांव में फलदार प्रजाति समेत तिमिल, भीमल, खयोणा के करीब 140 अन्य हरे पेड़ काटे गए हैं।
विज्ञापन

उनका कहना है कि पर्यावरण संवर्धन के लिए पेड़ लगाने के लिए सरकार प्रोत्साहन दे रही है। वहीं दूसरी ओर चमकना गांव में हरे पेड़ों को काटा जा रहा है। पेड़ों को काटने का कारण बंदरों को नहीं आने देना बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने इसके लिए गांव के एक पंचायत प्रतिनिधि को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने डीएम से पेड़ काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इधर जिला कार्यालय ने इस मामले में सल्ट के तहसीलदार को जांच के आदेश दिए हैं। तहसीलदार दलीप सिंह ने बताया कि जिला कार्यालय से मेल पर उन्हें शिकायती पत्र मिला है। चमकना गांव में पेड़ काटने के मामले में स्थानीय पटवारी को जांच के आदेश दिए गए हैं। पटवारी शुक्रवार को गांव में जाकर मामले की जांच करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed