{"_id":"5a3fe0384f1c1b8b688ba5bc","slug":"great-importance-of-discipline-from-student-life-chauhan","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन का बड़ा महत्व : चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन का बड़ा महत्व : चौहान
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Updated Sun, 24 Dec 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
विंटर कार्निवाल में नृत्य प्रस्तुत करती छात्रा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा है कि विद्यार्थी के चहुुंमुखी विकास में शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। छात्र-छात्राएं शिक्षकों के मार्गदर्शन में आगे बढ़ें। चौहान होली एंजिल पब्लिक स्कूल में विंटर कार्निवल को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। एडवेंचर सदन ने सर्वश्रेष्ठ सदन का पुरस्कार जीता।
विज्ञापन
चौहान ने कहा कि आगे बढ़ाने के लिए विद्यार्थी जीवन से ही अनुशासन का बड़ा महत्व है। अभिभावकों द्वारा बालिकाओं की शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की उन्होंने सराहना की। समारोह में छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत, वंदना, कुमाउंनी नृत्य, राजस्थानी नृत्य आऱ्द की शानदार प्रतुति देकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। हेमा बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ शिक्षिका, पंकज पंत को सर्वश्रेष्ठ छात्र और मानसी धामी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा का पुरस्कार दिया गया। इसके अलावा गत वर्ष परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य राजा सरकार ने विद्यालय की वार्षिक आख्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विद्यालय के प्रबंधक दीवान सिंह बिष्ट ने अतिथियों और अभिभावकों का आभार जताया। उन्होंने मुख्य अतिथि चौहान को स्मृति चिन्ह और विद्यलाय की वार्षिक पत्रिका दर्पण भी प्रदान की। इस अवसर पर व्यंजनों के स्टॉल भी लगाए गए थे। समारोह में विद्यालय के छात्र-छात्राएं, शिक्षक, शिक्षिकाएं और अभिभावक मौजूद थे।
विज्ञापन