{"_id":"5c6703fbbdec22499d27276c","slug":"great-city-to-pay-tribute-to-soldiers-martyred-in-pulwama-of-jammu-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने उमड़ा शहर
Fri, 15 Feb 2019 11:54 PM IST
Almora desk
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
अमर उजाला ब्यूरो अल्मोड़ा।
Published by: Almora desk
Updated Fri, 15 Feb 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान का पुतला फूंकते हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ता।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पुलवामा में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के 42 जवानों को श्रद्धांजलि देने शहर उमड़ पड़ा। शुक्रवार को होटल मैनेजमेंट के छात्रों ने शहर में मौन जुलूस निकाला तो वहीं हिंदू जागरण मंच, विहिप और बजरंग दल ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान का पुतला फूंकते हुए सबक सिखाने की मांग की। संगठनों ने भारत सरकार से कड़ी कार्रवाई करते हुए शहीदों के अपमान का बदला लेने और देश में बैठे गद्दारों को नहीं बख्शने को कहा।
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने शहीदों को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। शिखर तिराहे के पास खड़े होकर पाकिस्तान और आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए। उन्होंने देश में बैठे गद्दारों को नहीं बख्शने की मांग करते हुए प्रधानमंत्री से पाकिस्तान को सबक सिखाने और आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुतला दहन में जिलाध्यक्ष विहिप मंगल सिंह बिष्ट, जिलामंत्री योगेश नयाल, प्रकाश लोहनी, हरीश लाल, संजय सैनारी, त्रिभुवन कबडवाल, भोपाल सिंह मेहता, गोविंद राणा, विनोद कुमार, भानु प्रताप, मुकेश बिष्ट, विनोद भट्ट, भानू मेर, गौरव जोशी, प्रकाश तिवारी मौजूद रहे। जगत सिंह बिष्ट होटल मैनेजमेंट संस्थान के छात्रों ने संस्थान से मौन जुलूस निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। जुुलूस में शिक्षक धीरेंद्र मर्तोलिया, नीलम, सुरभि के अलावा छात्र रोहित खंतवाल, सक्षित गगनेजा, आयुष नेगी, मुकुल पांडे, निखिल भट्ट, प्रशांत रावत, अगनिश रावत, सूरज उनियाल, अनस, जान्ह्वी, बीना महरा आदि शामिल रहे।
हिंदू जागरण मंच कार्यकर्ताओं ने भी पाकिस्तान का पुतला फूंका और घटना की निंदा करते हुए ठोस कार्रवाई की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने को भी कहा। पुतला दहन करने वालों में जिलाध्यक्ष अभय साह, दीप सुंदर बिष्ट, जगदीश जोशी, अभय उप्रेती, अमन नज्जौन, नितिन रावत, सचिन डंगवाल, अमित साह, दर्शन रावत, महेश नयाल, धर्मेंद्र बिष्ट, कमल बिष्ट, साकेत फुलारा, अमित बिष्ट शामिल रहे। राष्ट्रीय बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने आतंकवाद और केंद्र सरकार का पुतला फूंका और राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर कश्मीर को भारतीय सेना के हाथों में सौंपे जाने की मांग करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा में केंद्र सरकार का हस्तक्षेप बंद करने की मांग की। उन्होंने पाकिस्तान से सभी राजनयिक रिश्ते तोड़ने, पाकिस्तानी नागरिकों को वापस भेजने की मांग भी की और केंद्र सरकार पर देश की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। ज्ञापन और प्रदर्शन में कृष्णा पांडे, गौरव साह, गौतम मेहरा, अजय कुमार, सचिन बिष्ट, पंकज बिष्ट, सागर बिष्ट, संदीप बगडवाल, पवन बिष्ट, राहुल बिष्ट, लक्की पवार, रोहित कुमार, नितिन कुमार, गौतम मेहर आदि शामिल रहे। धारानौला में स्थानीय लोगों ने आतंकवाद और पाकिस्तान का पुतला फूंका। मनोज सनवाल, गुड्डू भट्ट, राजू जोशी, कन्नू, दिनेेश, चंदन, दया, कैलाश, अक्कू, रमेेश् आदि शामिल रहे।