{"_id":"653bfc1d2b5a01b3d905bd94","slug":"grand-procession-of-ram-dole-started-in-almora-almora-news-c-232-1-shld1002-4413-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Almora News: अल्मोड़ा में निकली राम डोले की भव्य शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Almora News: अल्मोड़ा में निकली राम डोले की भव्य शोभायात्रा
Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
अल्मोड़ा के एनटीडी में निकली भगवान राम के डोले की शोभायात्रा। संवाद
अल्मोड़ा। नगर के एनटीडी में आयोजित रामलीला में अंतिम दिन राम डोले की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही पूरा रामलीला पंडाल भगवान राम के जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी रहे।
एनटीडी में रामलीला के समापन पर ढोल नगाड़ों के साथ रामलीला मंच स्थल से जिला जेल तक राम विजय डोले की शोभा यात्रा निकली। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। महिलाओं ने राम डोले पर अक्षत और पुष्प अर्पित कर परिवार की मंगलकामना की। इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी हुए। विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद जोशी और इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल के प्रबंधक तारू चंद तिवारी रहे। संचालन रामलीला कमेटी के संरक्षक गिरीश धवन, मुकेश नेगी, सभासद सौरभ वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। यहां कमेटी के अध्यक्ष राजू बिष्ट, सचिव मुकेश नेगी, सभासद जगमोहन बिष्ट, पंकज कांडपाल, प्रदीप तिवारी, भुवन तिवारी, धीरेंद्र मर्तोलिया आदि मौजूद रहे। संवाद
चिराग, माही को मिला सर्वश्रेष्ठ कलाकार का पुरस्कार
अल्मोड़ा। चिराग बिष्ट को सर्वश्रेष्ठ कलाकार और माही प्रसाद को सर्वश्रेष्ठ महिला कलाकार का पुरस्कार दिया गया। चिराग ने लक्ष्मण और माही ने शबरी का शानदार अभिनय किया।
विज्ञापन
राम राज्याभिषेक के साथ रानीखेत में रामलीला का समापन
रानीखेत। न्यू इंदिरा बस्ती में आयोजित रामलीला का राम राज्याभिषेक के साथ समापन हुआ। इस दौरान कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। देर रात तक दर्शकों ने कार्यक्रमों का आनंद लिया। यहां पंकज कुमार, दयाल राम, सुनील कुमार, गणेश राम, महेश कुमार, गणेश चंद्र, किशन राम आदि मौजूद रहे। संवाद