फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   gram pradhan sangathan election

मेहरा बने ग्राम प्रधान संगठन भैंसियाछाना के अध्यक्ष, आठ वोटों से जीते

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2020 04:25 PM IST
विज्ञापन
gram pradhan sangathan election
धौलछीना (अल्मोड़ा)। विकासखंड मुख्यालय के सभागार में हुए ग्राम प्रधान संगठन के चुनाव में ग्राम प्रधान कलोन चंद्र सिंह मेहरा आठ मतों से विजयी रहे। चंद्र सिंह मेहरा को 27 तथा दूसरे स्थान पर रहे बलवंत टम्टा को 19 मत प्राप्त हुए। विकासखंड के कुल 54 ग्राम प्रधानों में से मौजूद 46 प्रधानों ने चुनाव में प्रतिभाग किया। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद पर दीवान सिंह मेहता ग्राम प्रधान का काचुंला, महिला उपाध्यक्ष हेमा चम्याल ग्राम प्रधान डूंगरलेख, कोषाध्यक्ष ग्राम प्रधान पुनाकोट देवेंद्र सिंह कार्की, मीडिया प्रभारी महेश सिंह बोरा ग्राम प्रधान बबुरिया नायल को चुना गया। नवीन रावत, खष्टि बल्लभ, सुनीता देवी, नवीन सिंह, और हेमा देवी को संरक्षक चुना गया। इससे पूर्व लॉकडाउन के चलते दो बार चुनाव स्थगित करना पड़ा था। नवनिर्वाचित अध्यक्ष का व्यापार मंडल धौलछीना ने स्वागत किया। वर्तमान में चंद्र सिंह मेहरा व्यापार मंडल धौलछीना के सचिव पद पर हैं। धौलछीना व्यापार मंडल के अध्यक्ष दरवान सिंह रावत और व्यापारियों ने सभी ग्राम प्रधानों का आभार प्रकट किया ! प्रधान संगठन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्र सिंह मेहरा ने सभी का आभार जताते हुए क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की बात कही तथा ग्राम प्रधानों के हित की लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed