फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Gram Panchayats received funds worth Rs 6.54 crore.

Almora News: ग्राम पंचायतों को मिली 6.54 करोड़ की धनराशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Gram Panchayats received funds worth Rs 6.54 crore.

विज्ञापन
अल्मोड़ा। जिले के हवालबाग विकासखंड में ग्राम पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को गति देने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार से 6 करोड़ 54 लाख 97 हजार रुपये की धनराशि मिली है। प्राप्त धनराशि को संबंधित ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में हस्तांतरित कर दिया गया है। इस धनराशि से हवालबाग विकासखंड की ग्राम पंचायतों में विभिन्न विकास कार्य कराए जाएंगे जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ही स्थानीय विकास को मजबूती मिलेगी।
अल्मोड़ा जिले में हवालबाग विकासखंड में 126 ग्राम पंचायतें हैं। इन ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने के लिए राज्य और केंद्र सरकार से बजट मिला है। विभाग के मुताबिक, पंचम राज्य वित्त आयोग से वर्ष 2025-26 में विकास कार्यों के लिए दो अलग-अलग किस्त जारी हुई। दोनों किस्तों में चार करोड़ 14 लाख 58 हजार रुपये का बजट मिला है। केंद्र सरकार की ओर से भी 15वें वित्त आयोग के तहत दो किस्तों में धनराशि मिली है। इसमें से पहली किश्त में 96 लाख 15 हजार रुपये मिले। इसके अलावा इसी सप्ताह केंद्र सरकार की ओर से वर्ष 2024-25 की रुकी हुई एक करोड़ 44 लाख 24 हजार रुपये की किस्त भी मिल गई है। इस धनराशि को ग्राम पंचायतों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया गया है। बजट ग्राम पंचायत स्तर पर सड़कों, जल आपूर्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं और अन्य आवश्यक बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए खर्च किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन



-----------

वर्जन :
ग्राम पंचायतों को राज्य सरकार और केंद्र से मिली धनराशि ट्रांसफर कर दी गई है। इस धनराशि को ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सचिव कार्य योजनाओं को प्लान पल्स के तहत विकास कार्य के लिए व्यय कर सकते हैं। - राजेंद्र सिंह गुंज्याल, जिला पंचायत राज अधिकारी, अल्मोड़ा
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed