फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Grain sellers shouted slogans against the government

Almora News: गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ की नारेबाजी

Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी, अल्मोड़ा Updated Mon, 16 Jun 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Grain sellers shouted slogans against the government
अल्मोड़ा के नंदादेवी मंदिर प्रांगण में नारेबाजी करते सस्ता गल्ला विक्रेता। स्वयं
अल्मोड़ा। सस्ता गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल से जिले के 965 सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन वितरण ठप है। पर्वतीय सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता कल्याण समिति की सोमवार को नंदादेवी मंदिर परिसर स्थित गीता भवन में हुई बैठक में लंबित मांगें पूरी न होने पर रोष जताया गया। गल्ला विक्रेताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विधायक मनोज तिवारी ने गल्ला विक्रेताओं की हड़ताल को समर्थन दिया। इस दौरान गल्ला विक्रेताओं ने विधायक को दस सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। विधायक ने कहा कि विधानसभा सत्र शुरू होने पर मांगों को सदन में रखा जाएगा। साथ ही सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मुख्यमंत्री से वार्ता कराने का आश्वासन दिया। अध्यक्षता करते हुए समिति के जिलाध्यक्ष संजय साह रिक्खू ने कहा कि हड़ताल के दौरान दुकान खोलने वाले विक्रेताओं के खिलाफ संगठन कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन

गल्ला विक्रेताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वहां दिनेश गोयल, अभय शाह, नारायण सिंह, विपिन तिवारी, प्रकाश भट्ट, लक्ष्मी दत्त भट्ट, मोहन सिंह बिष्ट, दिनेश बलोदी, कमल कांत, राजेंद्र सिंह, तारा सिंह, महेंद्र सिंह, बलवंत सिंह, किशन सिंह, सोबन सिंह, विपिन पंत, राजेंद्र सिंह बिष्ट, प्रताप सिंह बिष्ट, गोविंद सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन केसर सिंह खनी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed