{"_id":"61d0a426a3beb3338834d933","slug":"govt-schemes-in-almora-almora-news-hld449612829","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सात को विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सात को विधानसभा क्षेत्रों में होंगे कार्यक्रम
विज्ञापन
अल्मोड़ा कलक्ट्रेट में बैठक करती डीएम वंदना सिंह।
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्मोड़ा। जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सात जनवरी को प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें मुख्यमंत्री भी ऑनलाइन संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का सजीव प्रसारण एलईडी के माध्यम से प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के कार्यक्रम स्थल पर किया जाएगा। नवीन कलक्ट्रेट में शनिवार को हुई बैठक में डीएम वंदना सिंह ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में यह कार्यक्रम होगा। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए एसडीएम सदस्य सचिव रहेंगे। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को विधायक से तालमेल कर कार्यक्रम स्थल चिह्नित कर संबंधित क्षेत्र के संबंधित विभागों की बैठक लेने के निर्देश दिए। बताया कि कार्यक्रम में विकास प्रदर्शनी के माध्यम से विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। इसमें मुख्य रूप से कृषि, उद्योग, आईएलएसपी, एनआरएलएम, पशुपालन, बाल विकास, पर्यटन, उद्यान विभाग अपनी तैयारियां समय से पूरी कर लें।
अच्छे कार्य करने वाले स्थानीय उद्यमियों के भी स्टॉल लगा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए संस्कृति विभाग, शिक्षा विभाग को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस दौरान जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों ने अपने लाभार्थियों को कार्यक्रम स्थल तक लाने की व्यवस्था करनी होगी। महा टीकाकरण कार्यक्रम के तहत इस दिन अधिकतम लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इस दिन संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण, शिलान्यास भी किए जाएंगे। बैठक में सीडीओ नवनीत पांडे समेत कई एसडीएम आदि अधिकारी मौजूद थे।