फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government will develop summer capital to Gairsain : Bhat

गैरसैंण में ग्रीष्मकालीन राजधानी विकसित करेगी सरकार : भट्ट

Wed, 20 Dec 2017 10:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भतरौंजखान (अल्मोड़ा)।
अमर उजाला ब्यूरो भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। Updated Wed, 20 Dec 2017 10:36 PM IST
विज्ञापन
Government will develop summer capital to Gairsain  : Bhat
कार्यक्रम को सम्बोधित करते अजय भट्ट - फोटो : amar ujala

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत भतरौंजखान में आयोजित बालिकाओं की हाफ मैराथन का शुभारंभ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार गैरसैंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी के तौर पर विकसित करने जा रही है। भतरौंजखान से यह इलाका बहुत दूर नहीं है। इसका लाभ इस क्षेत्र के लोगों को भी मिलेगा। हाफ मैराथन में क्षेत्र की सैकड़ों बालिकाओं ने भागीदारी की।

विज्ञापन


भट्ट ने कहा कि बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम है जिसे इस क्षेत्र में दीपक करगेती आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने लोगों को विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की किसी भी समस्या के समाधान के लिए वह हमेशा लोगों के साथ रहेंगे।  हाफ मैराथन के आयोजक दीपक करगेती ने कार्यक्रम की सफलता के लिए पुलिस प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य लोगों का आभार व्यक्त किया। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह पिलख्वाल, मुख्य कृषि अधिकारी प्रियंका सिंह, पीतांबर तिवारी, प्रकाश जोशी थे। संचालन संजय डर्बी ने किया।
विज्ञापन


लता पहले और मीनाक्षी दूसरे स्थान पर रहीं
भतरौंजखान (अल्मोड़ा)। हाफ मैराथन में निगराली की लता कड़कोटी ने प्रथम, गुजरगड़ी की मीनाक्षी अस्वाल ने दूसरा, भतरौंज की गीता भट्ट ने तीसरा, भिकियासैंण की मनीषा रावत ने चौथा, निगराली की गंगा रावत ने पांचवां स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दस लड़कियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए। प्रथम विजेता को दस हजार, द्वितीय को पांच हजार, तृतीय को ढाई हजार और चतुर्थ विजेता को 500 रुपये की नकद राशि और ट्रॉफी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैराथन में भतरौंज की प्रियंका करगेती ने छठा स्थान, सिलफोड़ी की पूजा ने सातवां, दन्पौं की गायत्री ने आठवां, तोल्कांडे की पूजा गड़ाकोटी ने नौवां, मछोड़ की लक्ष्मी ने दसवां, रीची की दीक्षा पड़लिया ने ग्यारहवां, बधाड़ की मुस्कान ने बारहवां, दन्पौं की चम्पा ने तेरहवां दन्पौं की प्रतिमा ने चौदहवां और धड़कुआ की बबीता जोशी ने पंद्रहवां स्थान प्राप्त किया। सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट ने को ट्राफी और नकद पुरस्कार प्रदान किया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed