फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Government departments will employ over 40 thousand young people: Rawat

सरकारी विभागों में 40 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार : रावत

Sun, 28 Feb 2016 10:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। Updated Sun, 28 Feb 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
 Government departments will employ over 40 thousand young people: Rawat

विज्ञापन



मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रदेश तेजी से तरक्की कर रहा है। राज्य में प्रति व्यक्ति औसत आय में बढ़ोतरी हुई है। उत्तराखंड देश के तेजी से विकसित हो रहे छह राज्यों में शामिल है। उन्होंने कहा कि वन अधिनियम के चलते कई मंजूर सड़कें सालों तक नहीं बन पाती थी। सरकार ने इसका भी तरीका निकाल लिया है और गांवों को सड़कों से जोड़ा जा रहा है। नए वित्त वर्ष में प्रदेश में पांच सौ सड़कों का निर्माण होगा। सरकारी विभागों में इस वर्ष 40 हजार पदों पर युवाओं को नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने सोमेश्वर विधानसभा में सौ बेड का अस्पताल खोलने समेत करीब 77.56 करोड़ लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री रविवार को सोमेश्वर में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय तेजी से बढ़ी है। आर्थिक समृद्धि का लाभ आम जनता तक पहुंचाने को सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं। समाज कल्याण द्वारा संचालित पेंशन योजनाओं में शामिल लाभार्थियों की संख्या साढ़े छह लाख से अधिक पहुंच गई है। कुछ अन्य लोगों को भी पेंशन के दायरे में लाया गया है। जल्द ही यह संख्या सात लाख से अधिक पहुंच जाएगी। रावत ने कहा कि गांवों के विकास के बगैर प्रदेश की तरक्की नहीं हो सकती है। इसे ही ध्यान में रखकर सरकार ने विकास योजनाओं में गांव, महिला, शिल्पकार, कमजोर तबकों, बेरोजगारों आदि को केंद्र में रखा है। उन्होंने लोगों ने अपने बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देने की अपील की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में 500 मॉडल स्कूलों की स्थापना की जा रही है। प्रदेश का कोई भी स्कूल अब शिक्षक विहीन नहीं है।  परिवहन निगम को 400 नई बसें उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि जनता को सुविधा मिल सके। विधायक रेखा आर्या ने क्षेत्र की कई समस्याएं सीएम के सामने उठाई। सीएम ने 2.5 किमी तक की सभी सड़कों को मंजूरी देने के साथ ही अन्य मांगों को भी पूरा करने की घोषणा की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय, विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, पूर्व विधायक करन महरा ने विचार रखे। संचालन बालम भाकुनी और किशोर नयाल ने किया। सभा में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष मोहन सिंह महरा, दायित्वधारी राजेंद्र बाराकोटी, गोपाल दत्त पांडे,  सिकंदर पवार, धरम सिंह महरा, दीप सिंह डांगी, पालिकाध्यक्ष प्रकाश जोशी, लाल सिंह बजेठा, प्रमुख दीपक बोरा, केवल सती, जमन सिंह बिष्ट आदि मौजूद थे।

विज्ञापन


भीड़ को देखकर सीएम और अन्य नेता गदगद
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। डोबबगड़ मैदान में जुटी भीड़ को देखकर सीएम हरीश रावत, पीसीसी अध्यक्ष किशोर उपाध्याय समेत सभी कांग्रेसी गदगद दिखे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मुख्यमंत्री ने क्षेत्र की विधायक रेखा आर्या की खूब तारीफ की। आयोजकों ने लोगों के बैठने को मैदान में काफी कुर्सियां लगाई थी। सीएम के आने से पहले ही पंडाल भर चुका था। इसके बाद पहुंचने वालों लोगों ने मैदान में बची जगह में बैठकर और सभा स्थल से लेकर तहसील रोड तक जहां भी जगह मिल वहां बैठ कर सीएम समेत अन्य वक्ताओं को सुना। लोगों ने कि इस मैदान में अब तक हुए किसी भी कार्यक्रम में आज सबसे अधिक भीड़ जुटी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम और अन्य नेताओं का किया भव्य स्वागत
सोमेश्वर (अल्मोड़ा)। सीएम हरीश रावत और अन्य नेताओं का सोमेश्वर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। अतिथियों का छोलिया नृतक दल और महिलाओं ने पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में रमेश भाकुनी, बब्लू अल्मियां, महेश पांडे, दीपक आर्या, राजेंद्र बोरा, नंदन बिष्ट, भुवन जोशी, भूपाल महरा, गोपाल खोलिया, हरीश लाल, अख्तर हुसैन, सुरेश बोरा, संदर बिष्ट, संजय बोरा, कौशल्या बिष्ट, कुंदन सिंह बोरा, भीम सिंह, प्रकाश, मंजू वर्मा, अशोक पांडे, राजेंद्र तिवारी, रॉबिन भंडारी, चंदन वर्मा, दिनेश नेगी, कृष्णा भंडारी, प्रताप जलाल आदि थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed