फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Goura Pujan in Almora

दे गंवरा देवी हो छुम घुघुंरू छुम को बाजो......

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Goura Pujan in Almora
अल्मोड़ा के चौकुना में शोभा यात्रा के दौरंन मूर्व्ति विसरेजन को जाती महिलाएं। - फोटो : ALMORA
जैंती (अल्मोड़ा)। तहसील के ग्राम पंचायत चौकुना में आयोजित सात दिवसीय गौरा महोत्सव (गंवरा) के समापन पर मां गौरा और महेश के डोले की शोभायात्रा निकली। शोभायात्रा में महिलाएं मां गौरा (पार्वती) और महेश (भगवान शिव) के जयकारे लगाती चल रही थीं। तालगौं स्थित देवी मंदिर में मूर्तियों को विसर्जित किया गया।
विज्ञापन

गौरा महोत्सव में महिलाओं ने व्रत रखकर मां गौरा और भगवान महेश की मूर्तियों को गोद में लेकर उन्हें झुलाया। मूर्तियों को झुलाते हुए महिलाओं ने होली रे बाला-होली रे होल्यारी बाला होरी रे.. दे गंवरा देवी हो छुम घुंघुरू छुम को बाजो त्वे गंवरा झुलूनों हो छुम को बाजो आदि गौरा महोत्सव के गीत गाए।
विज्ञापन

व्रतधारी महिलाओं ने गौरा और महेश की मूर्तियों को गोद में उठाकर नृत्य किया। महिलाओं ने खोल दे माता खोल भवानी धरम केवाड़... आदि कुमाऊंनी झोड़ा भी गाया। उपप्रधान राजेंद्र सिंह धानक राजू ने बताया कि यदि निसंतान महिलाएं नियमपूर्वक गौरा और शिव की मूर्तियों को गोद में उठाकर नृत्य करती हैं तो उन्हें संतान की प्राप्ति होती है, जबकि कुंवारी कन्याओं को अच्छा पति मिलता है। ऐसी मान्यता है। महिलाओं द्वारा उपवास रखकर धान, गेहूं के पौध के सूखे तिनकों से मां गौरा, महेश की मूर्तियां बनाई जाती हैं। महिलाओं ने पहली बार निजी खर्चे से भंडारा किया। इसमें कई लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। देव डांगर लीला देवी और नंदी देवी ने लोगों को आशीर्वाद दिया। शोभायात्रा में पूर्व प्रधान जानकी धानक, जीवंती देवी, लीला देवी, पार्वती, देवी, मीना देवी, बसंती देवी, जानकी देवी, उमा देवी, बचुली धानक आदि आदि थीं। समापन पर सैनोली, नौगांव, कनोली, बरम, नैगाड़, धनखोली आदि गांवों की महिलाएं भी पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed