{"_id":"61fad2bc07014a4edb2180c5","slug":"gopal-babu-goswami-remembered-almora-news-hld452616511","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी के पैतृक गांव चांदीखेत में सादगी से मनाई जयंती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी के पैतृक गांव चांदीखेत में सादगी से मनाई जयंती
विज्ञापन
चौखुटिया में सुर सम्राट गोपाल बाबू की जयंती पर उनकी फोटो पर पुष्प अर्पित करती उनकी पत्नी मीरा गोस
- फोटो : ALMORA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौखुटिया (अल्मोड़ा)। उत्तराखंड के सुर सम्राट गोपाल बाबू गोस्वामी की 80वीं जयंती उनके पैतृक गांव चांदीखेत के बैराठेश्वर मंदिर परिसर में सादगी से मनाई गई। इस अवसर पर उनके बेटे और लोक गायक रमेश बाबू ने कैले बजै मुरुली..सहित अन्य गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति दी।
बुधवार को कोरोना गाइडलाइन की बाध्यता के चलते कार्यक्रम को सीमित किया गया था। उनकी पत्नी मीरा गोस्वामी और सामाजिक संगठन से जुड़े लोगों ने गोपाल बाबू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर हुई विचार गोष्ठी में गोपाल बाबू के गाए गीतों में पहाड़ की जीवनचर्या, समसामयिक व्यवस्था, पति-पत्नी के वियोग, देवी देवताओं की स्तुति सहित अन्य पर चर्चा हुई। लोक गायक रमेश बाबू गोस्वामी ने हिमाला का ऊंचा डाना प्यारो मेरो गांव, भुर भूरु उज्याव हैगो आदि गीत भी गाए। वहां पर रमेश गोस्वामी, गिरीश गोस्वामी, अशोक गोस्वामी, रंगकर्मी जसी राम आर्या, गोपाल गिरी, किसन संगेला, युवराज सिंह, पुष्कर सिंह, लोक कलाकार नंदलाल आर्य आदि थे।
जयंती पर लोकगायक बाबू को याद किया
अल्मोड़ा। लोकगायक गोपाल बाबू गोस्वामी की जयंती बुधवार को सादगी से मनाई गई। कोरोना को देखते हुए अल्मोड़ा में उनकी जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं किए गए। यहां हुए कार्यक्रम में उनकी पत्नी चंद्रा गोस्वामी ने गोपाल बाबू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके ज्येष्ठ पुत्र आशीर्वाद गोस्वामी, अमित गोस्वामी, अभिलाषा, पुत्र वधू चंद्रा गोस्वामी, पौत्र अरमान गोस्वामी, कलावती चौहान, सुनील भट्ट, पंकज आदि थे।