फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Goodwill Kalash Yatra in Bhikia Sain

भिकियासैंण में निकली सद्भावना कलश यात्रा 

Thu, 10 Aug 2017 10:54 PM IST
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो
अल्मोड़ा़, अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Aug 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Goodwill Kalash Yatra in Bhikia Sain
भिकियासैंण बाजार में निकली सद्भावना कलश यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से महिलाओं ने बाजार में भव्य सद्भावना कलश यात्रा निकाली। बाद में भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ सद्भावना सम्मेलन का समापन हुआ। इस मौके पर बदरीनाथ से पहुंचे महात्मा सत्यबोधानंद ने लोगों को संबोधित करते हुए मानव धर्म को सर्वोच्च बताया। 

विज्ञापन


 हंस विभू आश्रम भिकियासैंण में सद्भावना सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा  कि वेद, पुराण, कुरान, बाइबिल, रामायण और गीता में भी मानव धर्म को सर्वोच्च माना गया है। उन्होंने कहा हम किसी धर्म संप्रदाय से पहले मानव हैं। इसलिए मानवतावादी होकर समाज में सद्भावना को विकसित करने का लक्ष्य मुख्य होना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने भौतिकवादी समाज में मानवीय मूल्यों में हो रहे लगातार ह्रास पर चिंता जताते हुए मानवता को एकता के सूत्र में पिरोने का आह्वान किया। इससे पूर्व मानव उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों ने केदारनाथ, बदरीनाथ, हरिद्वार से पहुंचे महात्माओं की अगुवाई में सद्भावना कलश यात्रा निकाली। जिसमें समिति के सदस्यों और गॉड ग्रेस के स्कूली बच्चों ने भागीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सम्मेलन का समापन भंडारे और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस मौके पर महात्मा ज्ञानप्रकाशानंद, सत्यबोधानंद, पुष्पाबाई, मंजरि बाई, जगतसिंह, बागसिंह, धनीराम, रमेशचंद्र, नवीन ध्यानी, नंदकिशोर, ललित प्रसाद, प्रेमबल्लभ ,दिवानसिंह,भगवतसिंह, इंद्रसिंह, गंगंगादत्त, पुष्पा, बीना, राकेश, नंदू ध्यानी, गोवर्धन,गोपालनाथ,गीता गोस्वामी आदि मौजूद थे। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed