फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Almora News ›   Good Morning Yoga

योग सुप्रभात

Sun, 21 Jun 2015 11:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, अल्मोड़ा Updated Sun, 21 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
Good Morning Yoga

पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को विभिन्न स्थानों पर शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान प्राणायाम समेत विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया गया। वक्ताओं ने लोगों से योग को जीवन शैली में अपनाने का आह्वान किया। कहा कि योग से न सिर्फ शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मन में एकाग्रता रहती है।

विज्ञापन


24वीं उत्तराखंड बालिका वाहिनी एनसीसी द्वारा सेना मैदान में लगाए गए शिविर में भागीदारी के लिए विभिन्न स्थानों से कैडेट पहुंचे। आयुष मंत्रालय के योग प्रशिक्षक दीपक सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया। कमान अधिकारी कर्नल करन भगत ने कहा विश्व में पहली बार 177 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। एनसीसी के 15 लाख कैटेड विभिन्न स्थानों पर योग दिवस में हिस्सा ले रहे हैं। योग देश की प्राचीन पद्धति है जिससे शरीर निरोग रहता है और मन, शरीर, आत्मा लयबद्ध रहती है। कैटेड योग के जीवनशैली में अपनाएं। इस अवसर पर प्रशासनिक अधिकारी कैप्टन विजी आईवी, तहसीलादर जीडी तिवारी आदि भी मौजूद थे। शिविर में दस स्कूलों के 790 कैडेटों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पतंजलि समिति ने जीआईसी मैदान में शिविर लगाया। प्रतिभागियों को विभिन्न आसन, कपालभाति, अनुलोम विलोम, भ्रामरी, प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षक दयाकृष्ण कांडपाल ने कहा कि योग भारतीय परंपरा में वैदिक काल से ही है। इससे पहले समिति के मंडल प्रभारी जसौद सिंह, डा. वसुधा पंत, किशन गुरुरानी, दयाकृष्ण कांडपाल, भूपेंद्र बल्दिया, मुस्लिम जागरुकता मंच के अफजाल अहमद ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। शिविर में आरएसएस के स्वयं सेवकों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सामाजिक विकास एवं प्रबंधन समिति अल्मोड़ा और नेहरु युवा केंद्र ने एसएसबी मुख्यालय में शिविर लगाया। यहां 280 लोगों ने भाग लिया। योगाचार्य विकेंद्र पुंडीर आदि ने योगाभ्यास कराया। उप महानिरीक्षक पीएस मेहरा, कमान अधिकारी जीसी पांडे आदि मौजूद थे। इसके अलावा दी बोधि ट्री स्कूल, जीबी पंत हिमालय पर्यावरण एवं विकास संस्थान, महर्षि विद्या मंदिर पपरसली, बाड़ेछीना, पतंजलि योग समिति ने जीआईसी बाड़ेछीना, आर्य समाज मंदिर सभागार, हंस ज्ञान भक्ति आश्रम चीनाखान, 35वीं वाहिनी मुख्यालय बिमौला आदि स्थानों पर भी योग शिविर लगाए गए।


भारत स्वाभिमान जैंती इकाई द्वारा सर्वोदय इंटर कालेज जैंती में योग शिविर आयोजित में तहसील संयोजक राम सिंह कन्याल, हरीश मेहरा, शंकर जोशी, श्याम नारायण पांडे, मोहन पांडे, हर सिंह नेगी, कैलाश जोशी आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed